बिहार : मुंगेर में थाने से महज सौ मीटर दूर दिनदहाड़े फायरिंग, किशोर की इलाज के दौरान मौत

Summary :

पटना, 19 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर से दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह पूरी घटना मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र की है, जहां दिनदहाड़े फायरिंग से घायल 15 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान किशन कुमार के रूप में हुई है, जिसे गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दी। मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि…

पटना, 19 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर से दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह पूरी घटना मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र की है, जहां दिनदहाड़े फायरिंग से घायल 15 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान किशन कुमार के रूप में हुई है, जिसे गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दी।

मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छेड़खानी से जुड़ा विवाद सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की बहन के साथ कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों ने कथित तौर पर छेड़खानी की थी। इसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने किशोर को बुलाया और उसके सिर में गोली मार दी।

वारदात सफियाबाद थाना भवन से महज 100 मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-80 स्थित चारभुजा मार्बल एंड ग्रेनाइट गोदाम के पीछे हुई। दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अब गोलीकांड में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। वहीं, थाने से इतनी कम दूरी पर हुई फायरिंग और इलाज के दौरान किशोर की मौत के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है।

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, विवाद की वजह और गोली चलाने वाले आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, किशोर की मौत के बाद परिवार गम में डूबा हुआ है। इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया है।

–आईएएनएस

डीके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.