IPL 2027 Auction Date: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. अगला सीजन और भी ज्यादा रोचक और रोमांचक होने वाला है. आईपीएल 2027 से पहले इस साल के आखिर में एक मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. जहां एक बार फिर सभी फ्रेंचाइजी के बीच खिलाड़ियों की अदला बदली देखने को मिलेगी. नीलामी की तारीख का ऐलान किया जा चुका है.
IPL 2027 Auction Date

आईपीएल 2027 को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं. अगले साल इस लोकप्रिय टी20 लीग का 20वां संस्करण खेला जाएगा. जहां एक बार फिर 10 टीमों के बीच ट्रॉफी की जंग देखने को मिलेगी. हालांकि उससे पहले कहानी में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आ चुका है. इस साल के आखिर में IPL 2027 ऑक्शन आयोजित किया जाएगा. ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर के दूसरे हफ्ते में इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की ऑक्शन सेरेमनी का आयोजन होने वाला है. फिलहाल BCCI या आईपीएल की गर्वनिंग बॉडी की ओर से कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है. वैसे अमूमन हर साल इसी महीने के दौरान इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.
भारत में ही होगा आयोजन

आईपीएल 2027 का ऑक्शन दिसंबर के दूसरे हफ्ते में आयोजित किया जा सकता है. इस नीलामी की खास बात ये है कि इसका आयोजन भारत में ही होगा. तीन साल बाद भारत आईपीएल ऑक्शन को होस्ट करने जा रहा है. इससे पहले पिछले 3 साल से दुबई में ही ऑक्शन का आयोजन हो रहा था. हालांकि इस बार बीसीसीआई ने ये फैसला किया है कि वो दुबई की जगह इंडिया में ही ये मिनी ऑक्शन ऑर्गनाइज करने वाली है.
आईपीएल 20 का ग्रैंड सेलिब्रेशन

बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने हाल ही में हुए एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि आईपीएल का 20वां संस्करण अलग रहेगा. 20 संस्करण पूरे होने की खुशी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईपीएल गर्वनिंग बॉडी मिलकर एक ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन करने वाली है. ये फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर है.
Read More: ‘एशिया कप ट्रॉफी वापस इंडिया लाएंगे’, BCCI ने किया बड़ा ऐलान, मोहसिन नकवी को दिया खुला चैलेंज


Download Android App
Download iOS App




