मेरे पिता ने देश के लिए जान दी, वेब सीरिज के एक पात्र से यह सच बदल नहीं सकता : राहुल गांधी

Summary :

राहुल ने कहा, मेरे पिता देश के लिए जिए और मरे। किसी काल्पनिक वेब सीरिज के किसी पात्र के नजरिए से यह सच नहीं बदलने वाला है।

‘सेक्रेड गेम्स’ वेब सीरिज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की छवि गलत ढंग से पेश करने के आरोपों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि किसी काल्पनिक कार्यक्रम के एक पात्र के नजरिए से यह सच नहीं बदलने वाला है कि ‘मेरे पिता देश के लिए जिए और मरे’।

इस वेब सीरीज पर खड़े हुए विवाद के बीच राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा/आरएसएस का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर निगरानी और नियंत्रण होना चाहिए। मेरा मानना है कि यह आजादी हमारा बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार है।”

राहुल ने कहा, “मेरे पिता देश के लिए जिए और मरे। किसी काल्पनिक वेब सीरिज के किसी पात्र के नजरिए से यह सच नहीं बदलने वाला है।” इस सीरीज में एक पात्र के जरिये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर कथित रूप से कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी है।

Desk Team