पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर ने खास बातचीत में बताया कि अभी उनकी यात्रा समाप्त नहीं हुई है और वह अपने अगले शूटिंग मैच पर फोकस कर रही हैं। मनु भाकर ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे पास दो मेडल हैं, लेकिन मेरी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है। अभी मेरा एक मैच और है, जिसके लिए मुझे फोकस करना है। मैं हर बार अपने मैच से पहले नर्वस होती हूं, लेकिन यह सोचती हूं कि ईश्वर ने अब तक साथ दिया है और वह आगे भी साथ देगा।”
- पेरिस ओलंपिक में दो मेडल मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है
- वह अपने अगले शूटिंग मैच पर फोकस कर रही हैं
- मनु भाकर ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरे पास दो मेडल हैं
विचार प्रक्रिया का किया खुलासा
मनु भाकर ने अपने गेम विनिंग शॉट से पहले अपनी विचार प्रक्रिया का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, “आपको केवल अपने बेस्ट देना है, बेस्ट तकनीक इस्तेमाल करनी है, आपके हाथ में यही है। मेरा प्लान हमेशा यही होता है कि अपना बेस्ट दूं और कभी भी हार ना मानूं। मेरा गेम प्लान आगे भी यही होगा कि अंतिम शॉट तक ऐसा करती रहूं। हालांकि, नतीजे आपके नियंत्रण में नहीं होते।”
निशानेबाज रोंजन सोढ़ी ने भी रखे अपने विचार
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता निशानेबाज रोंजन सोढ़ी ने भी बातचीत में बताया कि उनको निशानेबाजी में भारत से और पदक की उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि, “भारत को ओलंपिक में एक और मेडल शूटिंग में मिला है और मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। यह मैच आसान नहीं था क्योंकि कोरिया की टीम अच्छी थी, लेकिन मनु और सरबजोत को उनके शानदार खेल का क्रेडिट देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि, पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में भारत के पास और भी मेडल आएंगे। आशा है कि हम शॉटगन में भी बेहतर करेंगे। मैं खिलाड़ियों को यह संदेश देना चाहूंगा कि आपने बहुत मेहनत की है और आपने ट्रेनिंग में जो किया है, केवल उसी पर फोकस बनाए रखें। मनु भाकर ने अपने दोनों पदक 10 मीटर एयर पिस्टल में जीते हैं। उनको अब 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भाग लेना है। मनु का प्रदर्शन देखते हुए उनसे एक और मेडल की उम्मीद बढ़ चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



