मेरी पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ नहीं है : कमल हासन

Summary :

मक्कल नीधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने रविवार को इस आरोप से इनकार किया है कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की ‘‘बी टीम’’ है। उन्होंने कहा

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) : मक्कल नीधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने रविवार को इस आरोप से इनकार किया है कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की ‘‘बी टीम’’ है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उनकी पार्टी का रुतबा बढ़ रहा है।

आज देर रात यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए, हासन ने बिना किसी संगठन का नाम लिए सीधे तौर पर कहा कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उनकी पार्टी का कद बढ़ रहा है।

इमरान ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा : शांति का एक मौका दें

उन्होंने कहा कि उनपर एक आरोप यह भी लग रहा है कि उनकी पार्टी ‘‘भाजपा की बी टीम’’ है। इसके खंडन करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी की बी टीम नहीं हूं, यह तमिलनाडु की ए टीम है।’’

Desk Team