डिकोया : ‘चाय से मेरा विशेष जुड़ाव है’ , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के चाय उगाने वाले मध्य प्रांत में यहां तमिल समुदाय के सदस्यों से संपर्क साधते हुए यह कहा। मोदी ने अपने संबोधन में सीलोन चाय की सराहना करते हुए कहा कि यह विश्व प्रसिद्ध है लेकिन इसके पीछे कितना पसीना बहाना पड़ता है और श्रम करना पड़ता है, उस बारे में बहुत कम जानकारी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ”आपमें और मुझमें कुछ समान है। चाय से मेरा विशेष जुड़ाव है।” उन्होंने कहा, ”चाय पे चर्चा ईमानदार श्रम की गरिमा और ईमानदारी के सम्मान का प्रतीक है। ”प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी भारत और विदेश में जन सभाओं को संबोधित करने के दौरान अक्सर ही चाय बेचने के अपने दिन याद करते हैं। उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की मौजूदगी में जन सभा के दौरान हजारों तमिलों से कहा, ”हमें आपके पूर्वज याद हैं। मजबूत इच्छाशक्ति और साहस वाले पुरूषों और महिलाओं ने भारत से तत्कालीन सीलोन (श्रीलंका) तक का अपना सफर तय किया।”
– भाषा


Download Android App
Download iOS App



