भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को पार्टी सदस्यों से कहा कि वे ‘टीका उत्सव’ को सफल बनाने और समाज को स्वस्थ रखने में मदद करें। टीका उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में पात्र लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाना है।
नड्डा ने भाजपा सदस्यों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझावों का पूरी तरह से पालन करें। मोदी ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि 11 से 14 अप्रैल के बीच टीकाकरण अभियान कोविड-19 के खिलाफ दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत है।
मोदी ने वायरस से मुकाबला करने के लिए लोगों को कई सुझाव दिए और उनसे व्यक्तिगत और सामाजिक स्वच्छता पर ध्यान देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें।
उन्होंने लोगों से कोविड-19 के ऐसे मरीजों को इलाज में मदद मुहैया कराने को कहा, जिनके पास संसाधन या जानकारी का अभाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनकर लोग स्वयं को और अन्य को बचा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



