कस्टमर बनकर गई पुलिस, पीछे से मारा छापा; जिस्मफिरोशी का धंधा देखकर दंंग रह गए पुलिसवाले

Summary :

Nagpur Sex Racket: नागपुर शहर के एक रिहायशी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति के तहत यह कार्रवाई की। शहर के प्रमिला प्रकाश होटल में छापेमारी की गई, जहां से तीन लड़कियों को सुरक्षित छुड़ाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी युवतियों को जल्दी पैसे कमाने का झांसा देकर वेश्यावृत्ति में धकेलते थे। इस रैकेट के दो मुख्य आरोपियों की पहचान कंचन नीमजे और दीपक हेमंत कुमार शुक्ला के रूप में हुई है, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। Sex Racket Operation: कस्टमर बनकर गई पुलिस पूरे…

Nagpur Sex Racket: नागपुर शहर के एक रिहायशी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति के तहत यह कार्रवाई की। शहर के प्रमिला प्रकाश होटल में छापेमारी की गई, जहां से तीन लड़कियों को सुरक्षित छुड़ाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी युवतियों को जल्दी पैसे कमाने का झांसा देकर वेश्यावृत्ति में धकेलते थे। इस रैकेट के दो मुख्य आरोपियों की पहचान कंचन नीमजे और दीपक हेमंत कुमार शुक्ला के रूप में हुई है, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Nagpur Sex Racket
Nagpur Sex Racket (source: social media)

Sex Racket Operation: कस्टमर बनकर गई पुलिस

पूरे मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस एक नकली ग्राहक बनकर होटल गई। जैसे ही नकली ग्राहक ने संचालकों से बात की, पूरे रैकेट का खुलासा हो गया। पुलिस टीम ने तुरंत होटल पर छापा मारा और वहां मौजूद तीन लड़कियों को छुड़ाया। नागपुर पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए। इनसे रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Sex Racket Exposed in Hotel: लड़कियों को फंसाता था रैकेट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह रैकेट सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ी पृष्ठभूमि की लड़कियों को निशाना बनाकर सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था। उन्हें इस अवैध धंधे में बहला-फुसलाकर लाया जाता था और दबाव में काम करवाया जाता था।

Sex Racket Exposed in Hotel
Sex Racket Exposed in Hotel (source: social media)

Nagpur Sex Racket: ऑपरेशन शक्ति के तहत एक्शन

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन शक्ति के तहत मानव तस्करी और सेक्स रैकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Pawan Singh Jyoti Controversy : “मेरी जैसी अभागन कोई और न बने,” Pawan Singh की पत्नी Jyoti ने रखा करवा चौथ का Vrat

Neha Singh