जंगल में घसीटकर ले गए, फिर किया गैंगरेप; पश्चिम बंगाल में एक और मेडिकल स्टूडेंट बनी निर्भया

Summary :

Durgapur Rape Case: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से आरजी कर रेपकांड जैसी वारदात हुई है। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की है जब छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ ‘फुचका’ खाने के लिए हॉस्टल से बाहर गई थी। बताया जा रहा है कि चार-पांच युवकों ने उसे रास्ते में जबरन घसीटा और पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अभी तक…

Durgapur Rape Case: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से आरजी कर रेपकांड जैसी वारदात हुई है। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की है जब छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ ‘फुचका’ खाने के लिए हॉस्टल से बाहर गई थी। बताया जा रहा है कि चार-पांच युवकों ने उसे रास्ते में जबरन घसीटा और पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

इस घटना से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। चर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ रेप और हत्या के बाद ऐसी खबरों का सामने आना पश्चिम बंगाल में लड़कियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

West Bengal Rape Case: छात्रों में आक्रोश

इस घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने शनिवार को प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अगर कॉलेज प्रशासन सतर्क होता, तो ऐसी घटना न होती। इस बीच, पीड़िता के पिता ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात उन्हें एक फोन आया जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Durgapur Rape Case
Durgapur Rape Case

Durgapur Rape Case: मोबाइल छीनकर जंगल में ले गए आरोपी

पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपनी एक दोस्त के यहां फुचका खाने गई थी, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया।  आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे वापस करने के बदले में 3,000 रुपये की मांग की। इसके बाद वे उन्होंने पीड़िता को एक सुनसान इलाके में ले जाकर बलात्कार किया।

MBBS Student Rape: गंभीर हालत में पीड़िता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है और मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज चल रहा है। राज्य के प्रधान स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन्होंने चिकित्सा शिक्षा निदेशक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने कॉलेज के कुछ कर्मचारियों और छात्रा के साथ आए उसके दोस्त से पूछताछ शुरू कर दी है। जांंच अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को रात में परिसर से बाहर क्यों जाने दिया।

ये भी पढ़ें- कस्टमर बनकर गई पुलिस, पीछे से मारा छापा; जिस्मफिरोशी का धंधा देखकर दंंग रह गए पुलिसवाले

Neha Singh