Pawan Singh Jyoti Controversy : “मेरी जैसी अभागन कोई और न बने,” Pawan Singh की पत्नी Jyoti ने रखा करवा चौथ का Vrat

Summary :

Pawan Singh Jyoti Controversy : भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh और उनकी पत्नी Jyoti Singh के बीच लगातार विवाद चल रहा है उसके बावजूद भी उन्होंने करवा चौथ का व्रत रखा है। ये देखकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया इस व्रत के दौरान ज्योति सिंह ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की है। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है और ज्योति सिंह पवन सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और धोखा देने का आरोप लगा रही हैं। करवा चौथ के मौके पर ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अकेले पूजा करती नजर…

Pawan Singh Jyoti Controversy : भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh और उनकी पत्नी Jyoti Singh के बीच लगातार विवाद चल रहा है उसके बावजूद भी उन्होंने करवा चौथ का व्रत रखा है। ये देखकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया इस व्रत के दौरान ज्योति सिंह ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की है। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है और ज्योति सिंह पवन सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और धोखा देने का आरोप लगा रही हैं।

करवा चौथ के मौके पर ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अकेले पूजा करती नजर आईं। लाल जोड़े में सजी-संवरी ज्योति ने पूरे विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत रखा और चांद देखने के बाद खुद ही जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। वीडियो के बैकग्राउंड में पवन सिंह की ही आवाज में एक भावुक भोजपुरी गाना बज रहा था – पल-पल पहाड़ नियन लागे समइया, जियरा रहेला ए पिया तोहरा बिना हमर जिंदगी उदास.. कैप्शन में उन्होंने लिखा— “पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से यही दुआ है कि मेरी जैसी अभागन कोई और न बने।”

Pawan Singh Jyoti Controversy

विवादों के बीच भी निभाया ‘पत्नी धर्म’

Pawan Singh Jyoti Controversy
Pawan Singh Jyoti Controversy- Source : Social Media

पवन सिंह से चल रहे मतभेदों के बावजूद ज्योति सिंह ने करवा चौथ पर अपने नाम के साथ पति का नाम लिखते हुए शुभकामनाएं दीं। सुबह पोस्ट की गई तस्वीर में वे हाथ जोड़कर खड़ी दिखीं और लिखा— “सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।” इस तस्वीर में भी उनके नाम के बाद ‘पवन सिंह’ लिखा गया था, जो ये दिखाता है कि विवादों के बावजूद उन्होंने पत्नी का धर्म निभाया।

पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला

Pawan Singh Jyoti Controversy
Pawan Singh Jyoti Controversy – Source : Social Media

पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। ज्योति ने पवन पर मानसिक प्रताड़ना, धोखा देने और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके रिश्ते की खटास सोशल मीडिया और खबरों की सुर्खियों में अक्सर छाई रहती है। बावजूद इसके, करवा चौथ के दिन ज्योति का यह भावनात्मक और पारंपरिक कदम समाज के लिए कई प्रश्न खड़े करता है
क्या एक स्त्री अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए भी परंपरा और रिश्ते के प्रति सम्मान बरकरार रख सकती है? क्या पति-पत्नी के रिश्ते का अंत सिर्फ कागजों पर होता है या भावनाओं में भी?

सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह के वीडियो वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह के इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनके साहस और समर्पण की तारीफ की, वहीं कुछ ने इसे दिखावा और प्रचार की चाल बताया। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि इस वीडियो ने लाखों लोगों को भावनात्मक रूप से छू लिया। एक ऐसे दौर में जब रिश्ते जल्द टूट जाते हैं, वहां ज्योति का यह प्रयास बताता है कि कुछ लोग आज भी परंपराओं और भावनाओं को अहमियत देते हैं।

कैप्शन ने छेड़ दी बहस

Pawan Singh Jyoti Controversy
Pawan Singh Jyoti Controversy- Source : Social Media

ज्योति सिंह ने इस वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा, उसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी। उन्होंने लिखा:
“पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से यही दुआ है कि मेरी जैसी अभागन कोई और न बने।”
इस एक लाइन में उनके दिल का दर्द, टूटा हुआ भरोसा और एक औरत का संघर्ष झलकता है। ये शब्द न सिर्फ उनके निजी अनुभवों को बयां करते हैं, बल्कि हजारों-लाखों उन महिलाओं की आवाज़ भी बन गए हैं जो रिश्तों में होते हुए भी अकेलेपन का सामना करती हैं।

Pawan Singh wife Jyoti news : क्यों चर्चा में हैं पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता?

Pawan Singh Jyoti Controversy
Pawan Singh Jyoti Controversy – Source Social Media

Pawan Singh ने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी। शुरुआत में दोनों का रिश्ता सामान्य नज़र आया, लेकिन जल्द ही खटास सामने आने लगी।2022 में ज्योति ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और बेवफाई जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि शादी के बाद भी पवन सिंह के कई महिलाओं से संबंध रहे, जिससे उनका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो गया। उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी और मामले की सुनवाई अभी चल रही है। इस बीच कई बार मीडिया में पवन सिंह की तरफ से सफाई भी आई, लेकिन विवाद थमा नहीं।

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग

ज्योति सिंह द्वारा व्रत रखने और उस वीडियो को साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग उनकी सहनशीलता और पारंपरिक मूल्यों की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि यह “पब्लिसिटी स्टंट” हो सकता है।एक यूज़र ने लिखा – एक ऐसी औरत जो खुलेआम अपने पति पर गंभीर आरोप लगा चुकी है, वो उसके लिए व्रत रखती है, ये सच्चा प्रेम नहीं तो क्या है?”

Pawan Singh Jyoti Controversy - Source Social Media
Pawan Singh Jyoti Controversy – Source Social Media

इस तरह की बहसों से साफ है कि यह मामला केवल एक निजी विवाद नहीं रह गया, बल्कि समाज की सोच और महिलाओं की स्थिति पर भी सवाल खड़े करता है। करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं है, यह भारतीय समाज में विवाह के महत्व और पत्नी के समर्पण का प्रतीक माना जाता है। ज्योति सिंह की इस पहल ने यह दिखा दिया कि एक स्त्री चाहे जितना भी टूटी हुई क्यों न हो, वो अपने कर्तव्य और परंपराओं से पीछे नहीं हटती।
लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने यह भी उजागर किया कि सामाजिक परंपराएं कभी-कभी महिलाओं को ऐसे रिश्तों में बांधे रखती हैं जो उनके लिए पीड़ादायक होते हैं।

क्या ये कदम सुलह की तरफ इशारा है?

Pawan Singh Jyoti Controversy
Pawan Singh Jyoti Controversy – Source : Social Media

Jyoti Singh का यह भावुक कदम क्या उनके रिश्ते को बचाने की कोशिश है या फिर यह सिर्फ एक परंपरा का पालन है – इस पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। न ही पवन सिंह की ओर से इस वीडियो पर कोई टिप्पणी आई है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि शायद यह कदम रिश्ते को फिर से जोड़ने की एक छोटी सी उम्मीद हो सकता है, वहीं कुछ इसे सिर्फ एक भावनात्मक प्रदर्शन मानते हैं।

पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता चाहे जैसे भी अंजाम तक पहुंचे, लेकिन करवा चौथ के दिन ज्योति द्वारा निभाया गया पत्नी धर्म एक बार फिर यह साबित करता है कि भारतीय समाज में स्त्रियां आज भी परंपराओं को निभाने के लिए कितनी गहराई तक जाती हैं – भले ही वो खुद अंदर से कितनी भी टूटी हुई क्यों न हों।
यह घटना न सिर्फ एक सेलिब्रिटी कपल की कहानी है, बल्कि उन सभी स्त्रियों की प्रतिनिधि बन चुकी है, जो सामाजिक मान्यताओं, निजी संघर्षों और आत्मसम्मान के बीच लगातार संतुलन साधने की कोशिश करती हैं।

Also Read :Pawan Singh controversy : Anjali Raghav ने Sapna Choudhary पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘मेरे पास हैं सबूत

Sneha Rai