Amitabh Bachchan Birthday: Amitabh Bachchan के 83वें बर्थडे पर जलसा के बाहर पहुंचे जबरा फैंस, सुपरस्टार लिए मांगी दुआ, मनाया जन्मदिन

Summary :

Amitabh Bachchan Birthday: मेगास्टार अमिताभ बच्चन 83 साल के हो गए, जो उनके प्रशंसकों के लिए जश्न का दिन था। बिग बी के प्रशंसक उनके जन्मदिन के अवसर पर अपने पसंदीदा फिल्म स्टार की एक झलक पाने के लिए उनके बंगले जलसा के बाहर जमा हुए। Amitabh Bachchan Birthday Amitabh Bachchan बर्थडे पर जलसा के बाहर पहुंचे फैंस   View this post on Instagram   A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari) अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस उनके घर, जलसा के बाहर जमा हुए हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक…

Amitabh Bachchan Birthday: मेगास्टार अमिताभ बच्चन 83 साल के हो गए, जो उनके प्रशंसकों के लिए जश्न का दिन था। बिग बी के प्रशंसक उनके जन्मदिन के अवसर पर अपने पसंदीदा फिल्म स्टार की एक झलक पाने के लिए उनके बंगले जलसा के बाहर जमा हुए।

Amitabh Bachchan Birthday

Amitabh Bachchan बर्थडे पर जलसा के बाहर पहुंचे फैंस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस उनके घर, जलसा के बाहर जमा हुए हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जलसा के बाहर कई फैंस पोस्टर के जरिए अमिताभ को बधाई दे रहे हैं। कई फैन ने अमिताभ की तरह अपना लुक बनाया है।

अमिताभ बच्चन के एक फैन ने कहा ‘गुरुदेव आपको जन्मदिन की बधाई। आप स्वस्थ रहें, मस्त रहें और आपका आशीर्वाद हमें मिलता रहे।’ अमिताभ बच्चन के एक फैन ने उनके जन्मदिन के मौके पर कहा ‘आज सदी के महानायक का जन्मदिन है। हमारे लिए तो आज दिवाली और होली है। हम हर साल 11 अक्तूबर का इंतजार करते हैं। भगवान करे वह हमेशा स्वस्थ रहें।’

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन के घर के बाहर उन्हें बधाई देने के लिए कई फैंस जमा हुए। इस मौके पर दो फैंस नाचते-गाते नजर आए। इनमें से एक फैन ने अपना लुक अमिताभ बच्चन की तरह बनाया हुआ था। दोनों अमिताभ के गाने ‘खईके पान बनारस वाला’ पर नाच रहे थे। इस वीडियो पर कई फैंस ने अमिताभ को जन्मदिन की बधाई दी है और दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।

अमिताभ बच्चन के फैंस भी मजेदार हैं। कुछ तो ऐसे हैं, जो उनके हर बर्थडे पर हवन करवाते हैं, ताकि वो हर बुरी बला से बचे रहें। वहीं कुछ, उनके लिए व्रत रखते हैं। जब ‘कुली’ के सेट पर अमिताभ का एक्सीडेंट हुआ था, और उनकी जान पर बन आई थी तो देशभर में हवन और पूजा की गई थी।

Amitabh Bachchan के बारे में

Amitabh Bachchan Birthday
Amitabh Bachchan Birthday( Source: Social Media)

अमिताभ के करियर की बात करें, तो उन्होंने 27 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखे थे, और आज भी एक्टिंग में सक्रिय हैं। 83 साल की उम्र में भी उनका जोश और जज्बा हैरान कर देता है। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में खूब उतार-चढ़ाव देखे। वह कंगाल होने की स्थिति में पहुंच चुके थे और एक बार तो मरने से बचे। पर जब वो इस सबसे उभरे तो दोगुनी ताकत के साथ वापसी की।

Also Read: Amitabh Bachchan Birthday: Amitabh Bachchan मना रहे है आज 83वां जन्मदिन, चलिए आपको भी बताते है Big- B की वो फिल्में जो है यादगार

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।