Dhanteras 2025: हिंदू धर्म में धनतेरस और दिवाली को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को दिवाली की शुरुआत होती है।दिवाली के एक दिन पहले धनतेरस का त्योहार पड़ता है। इस दिन लोग बाजार जाकर दिवाली की खरीददारी करते हैं। आइए जानते हैं कि धनतेरस का सही समय और शुभ मुहूर्त क्या है।
Dhanteras 2025 Kab Hai: जानिए कब है धनतेरस

हिंदू धर्म के अनुसार धनतेरस और दिवाली बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन यह मनाया जाता है। इस साल त्रयोदशी तिथि दो दिन पड़ रही है, इसलिए हर किसी के मन में ये ख्याल आ रहा है कि आखिर धनतेरस किस दिन पड़ रहा है। इस दिन कुबेर जी महाराज के साथ लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। इस दिन गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति, बर्तन, सोना-चांदी और अन्य कई चीज़ों को खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। दिवाली का इंतज़ार हर किसी को होता है, क्योंकि इस दिन माता गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा होती है और हर कोई तैयार होकर अपनों के साथ इस त्योहार को मनाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर ख़त्म होगी। प्रदोष काल के कारण धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा।
Dhanteras 2025 Shubh Yog: धनतेरस का शुभ योग क्या है?

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस पर ब्रह्म योग बन रहा है। ब्रह्म योग का संयोग देर रात तक है। इस दौरान भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आएगी। इस दिन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ ऐसी चीज़ें हैं, जिसे खरीदने से घर में सुख समृद्धि और जीवन में खुशहाली आती है।
- धनतेरस के दिन सोना या चांदी को खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में शांति और समृद्धि आती है।
- इस दिन भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की मूर्ति घर लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अगर आप इस दिन ऐसा करते हैं, तो घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन घर में लाना काफी शुभ माना गया है। माना जाता है कि रुके हुए काम पूरे होते हैं और धन लाभ होता है।
- अगर आप भी अपने जीवन में खुशियों लाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन पीली कौड़ी को घर लाएं। इस उपाय को करने से धन से तिजोरी कभी खाली नहीं होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।


Download Android App
Download iOS App




