मुकेश अंबानी ने किया महादान, केदारनाथ-बद्रीनाथ में दर्शन कर भेंट की 10,00,00,000 की धनराशि

Summary :

Mukesh Ambani Kedarnath & Badrinath Visit: देश के सबसे अमीर आदम और प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को बद्रीनाथ-केदारनाथ के दर्शन किए। रिलायंस इडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपए का महादान किया है। यह दान केदारनाथ-बद्रीनाथ को मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा दान है। Mukesh Ambani Kedarnath & Badrinath Visit: मुकेश अंबानी ने पहनी उत्तराखंडी टोपी मुकेश अंबानी ने सबसे पहले बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इसके बाद अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका स्वागत किया और उत्तराखंडी टोपी भी पहनाई। मुकेश अंबानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

Mukesh Ambani Kedarnath & Badrinath Visit: देश के सबसे अमीर आदम और प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को बद्रीनाथ-केदारनाथ के दर्शन किए। रिलायंस इडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपए का महादान किया है। यह दान केदारनाथ-बद्रीनाथ को मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा दान है।

Mukesh Ambani Kedarnath & Badrinath Visit: मुकेश अंबानी ने पहनी उत्तराखंडी टोपी

मुकेश अंबानी ने सबसे पहले बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इसके बाद अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका स्वागत किया और उत्तराखंडी टोपी भी पहनाई। मुकेश अंबानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके बाद उन्होंने बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को दान के रूप में 10 करोड़ रूपए दान किए।

Mukesh Ambani Kedarnath & Badrinath Visit
Mukesh Ambani Kedarnath & Badrinath Visit

Mukesh Ambani Kedarnath & Badrinath: बद्रीनाथ में विशेष पूजा

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती उनके साथ थे। दर्शन के बाद, मंदिर समिति ने उन्हें बद्रीनाथ का वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। मुकेश अंबानी ने कहा कि उन्हें देवभूमि में शांति मिलती है और वे हर साल यहां आते हैं। उन्होंने बीकेटीसी को आश्वासन दिया कि मंदिर समिति की ओर से प्राप्त किसी भी प्रस्ताव को पूरा किया जाएगा।

Mukesh Ambani Visits Kedarnath-Badrinath Shrines: मुकेश अंबानी ने सहायता का वादा किया

Mukesh Ambani Kedarnath & Badrinath Visit
Mukesh Ambani Kedarnath & Badrinath Visit (Source: Social Media)

मुकेश अंबानी ने कहा कि वे लगभग 20 वर्षों से उत्तराखंड आ रहे हैं, लेकिन वर्तमान में यात्रा व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले 10 वर्षों में उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

आपदा के बारे में, उन्होंने हाल ही में बादल फटने की घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “जब भी उत्तराखंड को किसी भी मदद की ज़रूरत होगी, मैं और रिलायंस फ़ाउंडेशन उसके साथ खड़े रहेंगे।” अंबानी ने बद्रीनाथ धाम में बेहतर संचार सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए एक जियो मोबाइल टावर लगाने की भी घोषणा की। लगभग एक घंटे बद्रीनाथ धाम में रहने के बाद, वह हेलीकॉप्टर से वापस लौट आए।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, जानें यह दौरा क्यों है खास?

Neha Singh