कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता हिरासत में, हरिओम वाल्मीकि के परिवार से गए थे मिलने

Summary :

Ajay Rai in Custody: रायबरेली के ऊंचाहार में फतेहपुर निवासी दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह  मामला अब सूर्खियों में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने उनके फतेहपुर स्थित घर जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उनको कार्यालय पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस से कांग्रेसियों की झड़प हुई। जमकर नारेबाजी हुई। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसको रोकने के लिए सुबह से कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात था। Lucknow, Uttar Pradesh: Congress State President Ajay Rai has been detained ahead…

Ajay Rai in Custody: रायबरेली के ऊंचाहार में फतेहपुर निवासी दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह  मामला अब सूर्खियों में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने उनके फतेहपुर स्थित घर जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उनको कार्यालय पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस से कांग्रेसियों की झड़प हुई। जमकर नारेबाजी हुई। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसको रोकने के लिए सुबह से कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात था।

Ajay Rai in Custody: पुलिस ने अजय राय को भेजे थे नोटिस

दरअसल, शुक्रवार को रायबरेली से एक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मृतक हिरओम वाल्मिकी के परिवार से मिलने गए, जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने परिवार से मिलने जाने की घोषणा की। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने अजय राय को रोकने की तैयारी कर ली। अजय राय सुबह ही पूरे दल के साथ अपने आवास से निकलकर कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें फतेहपुर न जाने के लिए दो नोटिस भेजे।

Ajay Rai News Today: झड़प के बाद हिरासत में अजय राय

पुलिस ने कांग्रस प्रदेश अध्यक्ष को दो नोटिस भेजे। पहले नोटिस में फतेहपुर जिलाधिकारी की तरफ से जारी किया गया, जिसमें प्रशासन ने उन्हें फतेहपुर में प्रवेश करने से रोकने की बात कही थी। वहीं दूसरे नोटिस में लखनऊ पुलिस की तरफ से दिया गया था, जिसमें उन्हें फतेहपुर नहीं जाने को कहा गया था। इसके बावजूद जब अजय राय कांग्रेस कार्यालय के बाहर निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई, जिसके बाद अजय राय और कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Ajay Rai in Custody
Ajay Rai in Custody (Source: Social Media)

Hariom Valmiki Death: क्या है पूरा मामला

रायबरेली के ऊंचाहार में पिटाई के बाद फतेहपुर निवासी गयादीन के बेटे हरिओम वाल्मीकि की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिटाई का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह राहुल गांधी का नाम ले रहा था। राहुल गांधी ने इस पूरे मामले को उत्तर प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार से जोड़ा था, जिसके बाद से कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार पर हमलावर है।

ये भी पढ़ें- बीवी को राजनीति में देखकर पवन ने पीछे किए पैर! चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

Neha Singh