PM Narendra Modi Ram Mandir Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी की मौजूदगी में यह मैसेज जाएगा कि राम मंदिर निर्माण अब पूर्णता के करीब है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि अयोध्या का राम मंदिर केवल राष्ट्र का नहीं, बल्कि पूरे विश्व का मंदिर बने। इस दौरान उन्होंने कहा है कि 25 नवंबर का दिन अयोध्या में इतिहास के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि इसी दिन पीएम मोदी राम मंदिर के मुख्य शिखर पर 21 फीट ऊंचे झंडे का ध्वजारोहण करेंगे।
Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony: 25 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे पीएम मोदी

बता दें कि 25 नवंबर 2025 को अयोध्या राम मंदिर में पीएम मोदी 21 फीट ऊंचे ध्वज का ध्वजारोहण करेंगे। प्राचीर के 5 ध्वजस्तंभों पर भी झंडे लगाए जाएंगे। झंडों के डिज़ाइन, आकार, रंग और प्रतीक चिन्ह का निर्णय एक समिति की बैठक में लिया गया। इस कार्य की जिम्मेदारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपी गई है। विवाह पंचमी की शुभ तिथि पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
Uttar Pradesh News: यह रहेगा पूरा कार्यक्रम

बता दें कि 21 से 25 नवंबर तक चलने वाले इस 5 दिवसीय वैदिक अनुष्ठान में अयोध्या और काशी के विद्वान वेद विद्वान शामिल होंगे। इन दिनों विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर परिसर में उद्यान का निर्माण नवंबर तक पूरा हो जाएगा। अब तक लगभग 700 पेड़ लगाए जा चुके हैं और परिसर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा हरियाली से आच्छादित हो जाएगा।
Ram Mandir का निर्माण कब हुआ था?

अयोध्या में वर्तमान राम मंदिर का शिलान्यास 5 अगस्त, 2020 को हुआ था और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी, 2024 को किया था। इस मंदिर का निर्माण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले, सम्राट विक्रमादित्य ने एक राम मंदिर बनवाया था, लेकिन बाबर के सेनापति मीर बाकी ने 1528 में इसे तोड़कर उसकी जगह बाबरी मस्जिद बनवा दी थी।


Download Android App
Download iOS App




