Nobel Peace Prize 2025: 7 यु्द्ध रुकवाने का अलापा राग, ट्रंप की दावेदारी हुई फेल, María Corina को मिला नोबेल पुरस्कार

Summary :

Nobel Peace Prize 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 7 युद्ध रुकवाने का कई बार राग अलापा था और नोबेल पुरस्कार मिलने की दावेदारी की थी लेकिन नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है और वेनेज़ुएला में विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो पेरिस्का को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। Nobel Peace Prize 2025 नोबेल पुरस्कार के लिए ट्रंप की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जारी रही थी लेकिन वेनेजुएला की अपोजीशन लीडर मारिया कोरिना ने यह दावेदारी पलट दी है। बता दें कि वेनेजुएला में स्वंतत्रता की आवाज उठाने, शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए कई सालों तक संघर्ष किया…

Nobel Peace Prize 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 7 युद्ध रुकवाने का कई बार राग अलापा था और नोबेल पुरस्कार मिलने की दावेदारी की थी लेकिन नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है और वेनेज़ुएला में विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो पेरिस्का को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Nobel Peace Prize 2025
Nobel Peace Prize 2025 (source: social media)

Nobel Peace Prize 2025

नोबेल पुरस्कार के लिए ट्रंप की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जारी रही थी लेकिन वेनेजुएला की अपोजीशन लीडर मारिया कोरिना ने यह दावेदारी पलट दी है। बता दें कि वेनेजुएला में स्वंतत्रता की आवाज उठाने, शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए कई सालों तक संघर्ष किया है जिसके चलते इस संघर्ष को नोबेल पुरस्कार में सबसे सराहनीय माना गया है और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

Maria Corina Machado

Maria Corina Machado
Maria Corina Machado (source: social media)

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायसंगत और शांतिपूर्ण संक्रमण प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्हें वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायसंगत और शांतिपूर्ण संक्रमण प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया जा रहा है।

Trump as Peace Prize Nominee

Nobel Peace Prize 2025
Nobel Peace Prize 2025 (Souce: Social Media)

इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार बहुप्रतीक्षित था, क्योंकि इस पुरस्कार के लिए ट्रम्प अग्रणी दावेदार के रूप में उभरे थे तथा उन्होंने इसके लिए आक्रामक तरीके से प्रयास भी किया था। इजरायल, रूस, अजरबैजान, पाकिस्तान, थाईलैंड, आर्मेनिया और कंबोडिया जैसे कई देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति को नामित किया है, तथा कई दीर्घकालिक संघर्षों में मध्यस्थता का श्रेय ट्रम्प को दिया है।

ALSO READ: Israel Gaza Ceasefire Deal: गाजा में रुकी जंग, इजरायली कैबिनेट ने सीजफायर पर लगाई मुहर, बंधकों की होगी रिहाई

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।