Namo Marathon 2025: रिज से चौड़ा मैदान तक लगेगी दौड़, PM मोदी देंगे संदेश

Summary :

Namo Marathon 2025: भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि 21 रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन रिज मैदान से प्रारंभ होकर चौड़ा मैदान पर खत्म होगी। इस मैराथन को भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय गायक मोहित चौहान हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। Namo Marathon 2025: ऑनलाइन पंजीकरण जारी उन्होंने बताया कि मैराथन का एकत्रीकरण का समय प्रातः 6:30 बजे होगा। ऑनलाइन पंजीकरण पिछले एक हफ्ते से चल रही है और वहां पर…

Namo Marathon 2025: भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि 21 रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन रिज मैदान से प्रारंभ होकर चौड़ा मैदान पर खत्म होगी। इस मैराथन को भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय गायक मोहित चौहान हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Namo Marathon 2025: ऑनलाइन पंजीकरण जारी

Namo Marathon 2025
Namo Marathon 2025

उन्होंने बताया कि मैराथन का एकत्रीकरण का समय प्रातः 6:30 बजे होगा। ऑनलाइन पंजीकरण पिछले एक हफ्ते से चल रही है और वहां पर ऑनलाइन पंजीकरण को देखते हुए भाजपा एवं युवा मोर्चा टी शर्ट वितरण का कार्यक्रम करेगा। सुबह 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैराथन के लिए आए लोगों को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करेंगे और युवाओं के अंदर जोश भरेंगे। इसके बाद 7:30 बजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं मुख्य अतिथि मोहित चौहान मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

3 KM Marathon:  मैराथन लगभग 3 किलोमीटर की होगी

Namo Marathon 2025
Namo Marathon 2025

मैराथन का समापन चौड़ा मैदान शिमला में किया जाएगा यानी यह मैराथन लगभग 3 किलोमीटर की होगी। विजेताओं को चौड़ा मैदान शिमला में पार्टी द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। कटवाल ने कहा कि नमो मैराथन पूरे देश भर में आयोजित की जा रही है जिसमें युवा मोर्चा अग्रिम भूमिका में रहने वाला है। नशा मुक्त भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की थीम पर इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हम सबका योगदान आवश्यक है। जब हम स्वदेशी की बात करते हैं तो यह ध्यान में रखना चाहिए कि आज हम फाइटर जेट्स, कॉम्बैट प्लेन्स और ब्रह्मोस जैसी मिसाइल प्रणाली बना रहे हैं, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। यह किसी का उदाहरण लेकर नहीं, बल्कि पूर्णतः स्वदेशी दृष्टिकोण से विकसित किया गया है।

शिमला से विक्रांत सूद की रिपोर्ट

ALSO READ: Himachal Pradesh Update: घर-घर उपलब्ध होंगी पशु स्वास्थ्य और नस्ल सुधार सेवाएं, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।