Digital Navratri: ऑनलाइन होगा गरबा, धूमधाम से होगी पूजा, नवरात्रि की पूजा में ऐसे होंगे शामिल

Summary :

Digital Navratri:  डिजिटल दुनिया का दौर तेजी से बढ़ रहा है। समय बदल रहा है और इसके साथ तौर-तरीके भी, जिससे अब त्योहार भी अछूते नहीं रहे। एक दौर था जब नवरात्रि में लोग मोहल्ले के पंडाल में जुटते थे, डांडिया की रिहर्सल महीनों चलती थी और मां की चौकी के लिए गुड़हल का एक-एक फूल हाथ से चुना जाता था। अब मां की आरती भी ऑनलाइन होना मुमकिन है।  Digital Navratri आजकल के समय पर आप डिजिटल नवरात्रि की दुनिया में प्रवेश कर चुके हैं, एक ऐसा त्योहार जो अब केवल मंदिर और पंडाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि…

Digital Navratri:  डिजिटल दुनिया का दौर तेजी से बढ़ रहा है। समय बदल रहा है और इसके साथ तौर-तरीके भी, जिससे अब त्योहार भी अछूते नहीं रहे। एक दौर था जब नवरात्रि में लोग मोहल्ले के पंडाल में जुटते थे, डांडिया की रिहर्सल महीनों चलती थी और मां की चौकी के लिए गुड़हल का एक-एक फूल हाथ से चुना जाता था। अब मां की आरती भी ऑनलाइन होना मुमकिन है।

 Digital Navratri

Digital Navratri
Digital Navratri

आजकल के समय पर आप डिजिटल नवरात्रि की दुनिया में प्रवेश कर चुके हैं, एक ऐसा त्योहार जो अब केवल मंदिर और पंडाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आपके स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और ऐप्स की दुनिया में भी धूम मचा रहा है। हाल ही में काशी विश्वनाथ से लेकर गया जी तक कुछ तस्वीरें और वीडियो ऐसे आए जिसमें पिंडदान की पेमेंट ऑनलाइन की गई और विधि-विधान वहां पुरोहितों ने संपन्न करा दिया।

Online Pooja: लाइव दर्शन की सुविधा

कुछ वर्षों से कई बड़े मंदिर, वैष्णो देवी और कालीघाट, अब लाइव दर्शन की सुविधा दे रहे हैं। लोग अपने फोन या लैपटॉप पर मां का आशीर्वाद पा रहे हैं। कभी फेसबुक लाइव से, तो कभी यूट्यूब चैनल मां के दर्शन करा रहा है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की अलग ही धूम रहती है। वहां भी तकनीक का प्रयोग किया जाता है लेकिन लोगों को ये बताने के लिए कि आप किस रास्ते से कहां पहुंच सकते हैं।

Online Technology and Bhakti

Digital Navratri
Digital Navratri

टेक्नोलॉजी ने जहां सुविधाएं बढ़ाई हैं, वहीं कुछ पुराने रंग भी हल्के पड़े हैं। डिजिटल नवरात्रि ने दूरी को नजदीकी में बदला है। जो लोग किसी वजह से समारोह का हिस्सा नहीं बन सकते थे, अब ऑनलाइन होकर भी मां की भक्ति में जुड़ सकते हैं। देश हो या विदेश, गांव हो या मेट्रो सिटी, सब एक डिजिटल धागे में बंध गए हैं। नवरात्रि अब सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक अनुभव है, ऐसा जो ऑनग्राउंड भी होता है और ऑनलाइन भी।

ALSO READ: 2025 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण? किन जगहों पर दिखेगा और सूतक काल में क्या करना है वर्जित – जानिए सब कुछ!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।