कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति एकजुटता दिखाते हुए इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले और राजस्थान के पार्टी सचिव तरुण कुमार ने अपने पद से शनिवार को इस्तीफा दे दिया।
श्री पटोले ने श्री गांधी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहता हूं और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के सम्मान में किसान कांग्रेस को भंग करना चाहता हूं।’’ इसके बाद राजस्थान के पार्टी सचिव तरुण कुमार ने लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
उल्लेखनीय है कि श्री गांधी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने इस्तीफे की पेशकश की है और उनके अपने फैसले पर अडिग रहने के कारण उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विवेक तन्खा सहित 140 से अधिक पदाधिकारी पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



