गुजरात की एक अदालत ने शुक्रवार को जेल में बंद प्रवचनकर्ता आसाराम के बेटे नारायण साईं को बलात्कार के एक मामले में दोषी पाया है। सूरत की एक सत्र अदालत अब उसे इस मामले में 30 अप्रैल को सजा सुनायेगी। सूरत की दो बहनों ने 2013 में पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आसाराम बापू और नारायण साईं ने उनके साथ बलात्कार किया।
इनमें से एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह आश्रम में रह रही थी तो 2002 से 2005 के बीच नारायण साईं ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वही, आसाराम जोधपुर में बलात्कार के एक दूसरे मामले में दोषी पाया जा चुका है और वह आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है।


Download Android App
Download iOS App




