पुडुचेरी : पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने ‘सत्ता संग्राम’ के मुद्दे पर उपराज्यपाल किरण बेदी और केंद्रीय गृह मंत्रालय की याचिका को खारिज करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश की शुक्रवार को सराहना की।
बेदी और गृह मंत्रालय ने मद्रास उच्च न्यायालय के आठ मई के आदेश को चुनौती दी थी जिसके मुताबिक उपराज्यपाल केंद्र शासित प्रदेश में निर्वाचित सरकार के रोजाना के कामों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।
उच्चतम न्यायालय द्वारा उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखने के आदेश के कुछ घंटों बाद यहां संवाददाताओं से मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र के लिए और पुडुचेरी के लोगों के लिए बड़ी जीत है। उन्होंने शीर्ष अदालत के फैसले को ऐतिहासिक बताया।


Download Android App
Download iOS App



