नेशनल कॉन्फ्रेस (एनसी) अध्यक्ष एवं श्रीनगर से नव निर्वाचित सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि पार्टी राज्य के विशेष दर्जा की रक्षा के लिए संसद में और संसद के बाहर लड़ाई लड़गी।
डॉ. अब्दुल्ला ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई देने उनके आवास पर आए लोगों को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा कि श्रीनगर लोकसभा के नतीजे यहां के लोगों को मनोदशा को दर्शाता है, जो विभिन्न धमकियों के वावजूद घरों से बाहर निकले और हमारी पार्टी को वोट दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘घाटी के अधिकतर क्षेत्रों में विकट परिस्थित होने के बावजूद लोगों ने एनसी के पक्ष में मतदान करने का फैसला लिया। मुझे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका मिला है। हमारी पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और यह हमारी को पार्टी को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करने की शक्ति प्रदान करता है। हमारे सामने एक विशाल कार्य है।
एक तरफ हमें राज्य के विविधतावादी लोकाचारों की रक्षा करनी है, विकास के एक युग में प्रवेश करना है और दूसरी तरफ हमें अपने राज्य की विशेष स्थिति की सुरक्षा के लिए लड़ई लड़नी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने सहयोगियों मुहम्मद अकबर लोन और हसनैन मसूदी के साथ कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 तथा अनुच्छेद 35-ए की सुरक्षा के लिए संसद के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर काम करूंगा। प्रभावशाली जीत संभव नहीं होगी, लेकिन कार्यकर्ताओं द्वारा सक्रिय भूमिका निभायी जाएगी।
अब जब लोगों ने अपना काम कर लिया है, तो अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें और चुनावों के दौरान किये गये वादों को पूरा करें। मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी किसी भी कीमत पर राज्य की विशेष स्थिति की रक्षा करने कोई कसर नहीं छोड़गी।’’ संतोष टंडन वार्ता नननन


Download Android App
Download iOS App



