नेशनल हेराल्ड समूह के संपादक संपादक नीलाभ मिश्रा का आज चेन्नई में निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। आउटलुक (हिन्दी) के पूर्व संपादक नीलाभ मिश्रा पिछले एक साल से बीमार चल रहे थे। पहले वह दिल्ली के आयुर्विज्ञान अस्पताल में भर्ती थे। लीवर प्रत्यर्पण के लिए उन्हें चेन्नई के ओपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने सुबह साढ़ सात बजे अंतिम सांस ली।
मिश्रा के परिवार में पत्नी कविता श्रीवास्तव हैं। वह प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। 16 जून 1960 को बिहार के पटना में जन्मे नीलाभ मिश्रा ने पटना कॉलेज से बी ए (अंग्रेजी ऑनर्स) करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एम ए किया। उन्होंने 84 में नवभारत टाइम्स से पत्रकारिता शुरू की थी और पटना तथा जयपुर संस्करण में कार्य करने के बाद जयपुर में इनाडु समूह से जुड़ गए।
आउटलुक हिंदी के प्रकाशन पर वह दिल्ली आ गए और बाद में उसके संपादक बने। इसके बाद वह नेशनल हेराल्ड अखबार समूह के संपादक नियुक्त हुए। वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लिखते थे। इसके अलावा उन्होंने हिंदी में महत्वपूर्ण आलोचनाएं भी लिखीं। वह देश में मानवाधिकार आंदोलन तथा कई सामाजिक आंदोलन से भी जुड़े थे। साहित्य और संस्कृति में उनकी गहरी रुचि थी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



