कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए राष्ट्रीय नीति जरूरी : कांग्रेस

Summary :

कांग्रेस ने कहा है कि देश कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में है और सरकार इसको रोकने में असफल रही है इसलिए महामारी को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय नीति के तहत काम करने की जरूरत है।

कोरोना महामारी का दुनियाभर में केहर कायम है। कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। इस बीच कांग्रेस ने कहा है कि देश कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में है और सरकार इसको रोकने में असफल रही है इसलिए महामारी को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय नीति के तहत काम करने की जरूरत है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर आ गई है या आने वाली है और यह दावा कई रेटिंग एजेंसियां भी कर चुकी है। 
लेकिन सरकार इसे रोकने के लिए ज़रूरी कदम उठाने में सफल नही हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में कोविड का टीका बन चुका है लेकिन टीकाकरण तेजी से नहीं हो रहा है। यही नही आरटी-पीसीआर की टेसि्टंग में देरी हो रही है। सरकार कोरोना को रोकने में सफल नहीं हो रही है। 
उन्होंने कहा कि कोरोना के टीकाकरण के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाई जानी चाहिए। देश में  कोरोना के मामले तेजी से और लगातार बढ़ रहे है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 823 मामले सामने आए जबकि सितंबर में इससे कम मामले थे। इसी तरह से पंजाब में 2370 मामले सामने आए है लेकिन सितंबर में जब कोरोना चरम पर था तो पंजाब में एक दिन में 800 मामले हर दिन आ रहे थे।

Desk Team