कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने महामारी पर रोक लगाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा है। कर्नाटक में रविवार को एक दिन में 1500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम कोरोना वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत में हैं। चलिए इस पर काबू पाने में सभी हाथ मिलाए क्योंकि अगले तीन महीने हमारे लिए अहम हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह कोविड-19 की स्थिति और उठाए जाने वाले कदमों के बारे में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से चर्चा करेंगे।
Covid-19 : MP में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर CM शिवराज ने जताई चिंता
उन्होंने कहा कि राज्य की कोरोना वायरस पर तकनीकी सलाहकार समिति ने सरकार को यह कहते हुए स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि अगर कुछ गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो लोग परेशानी में आ जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या ये गतिविधियां चुनाव से जुड़ी हैं, इस पर सुधाकर ने कहा, ‘‘क्या कोई गतिविधि कोरोना वायरस से बचने का बहाना हो सकती है? क्या यह वीआईपी, राजनीतिक पार्टियों या धार्मिक सभाओं को बख्श देगा?’’
मंत्री ने कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाने की जरूरत पर जोर दिया क्योंकि उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां इसमें भाग लेंगी।


Download Android App
Download iOS App



