Naveen Jindal के दामाद की लग्जरी लाइफ, जानें संपत्ति और बिजनेस की पूरी जानकारी

Summary :

Naveen Jindal News:  जिन नेताओं के बीच तीखी राजनीतिक बहस का इतिहास रहा है, वहीं नेता एक साथ ठुमके लगाते , Enjoy करते दिखे है, हरियाणा में हिसार के रहने वाले कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल की इकलौती बेटी यशस्विनी जिंदल की शादी में एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए नेता साथ नजर आए। ये तस्वीर है दिल्ली में हुए संगीत कार्यक्रम की जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस व सांसद कंगना समेत TMC सांसद महुआ मोइत्रा और कांग्रेस सांसद सुप्रिया सुले ने ठुमके लगाए, जिनके साथ नवीन जिंदल ने भी डांस किया… Naveen Jindal News डांस की ये फोटो कांगना ने अपने…

Naveen Jindal News:  जिन नेताओं के बीच तीखी राजनीतिक बहस का इतिहास रहा है, वहीं नेता एक साथ ठुमके लगाते , Enjoy करते दिखे है, हरियाणा में हिसार के रहने वाले कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल की इकलौती बेटी यशस्विनी जिंदल की शादी में एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए नेता साथ नजर आए। ये तस्वीर है दिल्ली में हुए संगीत कार्यक्रम की जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस व सांसद कंगना समेत TMC सांसद महुआ मोइत्रा और कांग्रेस सांसद सुप्रिया सुले ने ठुमके लगाए, जिनके साथ नवीन जिंदल ने भी डांस किया…

Naveen Jindal News

Naveen Jindal News
Naveen Jindal News

डांस की ये फोटो कांगना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। बता दें कि यशस्विनी जिंदल अपने पिता नवीन जिंदल के साथ मिलकर बिजनेस चलाती हैं। यशस्विनी को बिजनेस के साथ डांस का भी शौक है। 8 साल की उम्र में अपनी मां शालू जिंदल के डांस से प्रभावित हुईं। उन्होंने पद्म भूषण राजा राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी से कुचिपुड़ी सीखना शुरू किया था। वहीं नवीन जिंदल के दामाद शाश्वत सोमानी है जो बिजनेस टायकून संदीप सोमानी व सुमिता के बेटे हैं।

Sandeep Somani News

संदीप सोमानी जाने-माने उद्योगपति हैं। खासकर सेनेटरीवेयर, ग्लास, क्रेनिकेल और कंस्ट्रक्शन में उद्योग से जुड़े। शाश्वत खुद सोमानी ग्रुप में रणनीति प्रमुख की भूमिका में हैं, शाश्वत ने विदेश से बिजनेस मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट स्ट्रैटजी से जुड़े विषयों में शिक्षा प्राप्त की। वह 2024 में फैमिली बिजनेस से जुड़े। शाश्वत को ग्रुप का नेक्स्ट जेनरेशन लीडर माना जा रहा है। सोमानी ग्रुप की हरियाणा के अलावा गुजरात में भी उत्पादन इकाइयां हैं। शाश्वत सोमानी औऱ यशस्विनी जिंदल आज दिल्ली में 7 फेरे लेंगें… शादी की रस्में शाम 6 बजे से दिल्ली के मान सिंह रोड स्थित जिंदल हाउस में होंगी।

Jindal Group

Jindal Group
Jindal Group

सुत्रों के मुताबिक शादी में जिंदल ग्रुप के किसी अफसर को आमंत्रित नहीं किया गया है। यहां तक कि स्टाफ को भी शादी में जाने की इजाजत नहीं है। शादी में केवल चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे। मेहमानों की लिस्ट में बड़े उद्योगपति, राजनेता और सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि बिजनेसमैन और जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष नवीन जिंदगी लंबे समय से राजनीति में भी सक्रिय हैं. वह 2004 में पहली बार कुरुक्षेत्र से कांग्रेस सांसद के रूप में चुने गए. फिर 2009 में एक बार फिर उन्हें ये पद मिला. मगर साल 2024 में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। यशस्विनी जिंदल  की दादी सावत्री जिंदल दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 48वां स्थान रखती  है…  2025 की सूची के अनुसार सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 35.5 बिलियन डॉलर थी।

ALSO READ: ‘सुंदर बच्चे’ देख कर बन जाती थी काल, फिर पानी में डुबाकर ले लेती थी जान! कौन है हरियाणा की Psycho killer पूनम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।