‘सुंदर बच्चे’ देख कर बन जाती थी काल, फिर पानी में डुबाकर ले लेती थी जान! कौन है हरियाणा की Psycho killer पूनम

Summary :

Psycho killer Poonam kaun Hai: हरियाणा के पानीपत, सोनीपत और गोहाना इलाके में इन दिनों पूनम नाम की एक महिला चर्चा में है। पुलिस ने उसे चार मासूम बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वह सुंदर और मासूम बच्चों को देखकर जलन या गुस्से में उन्हें पानी में डुबो देती थी और फिर हर बार इसे हादसा बताकर मामला दबा देती थी। 1 दिसंबर 2025 को नौल्था गांव में एक 6 साल की बच्ची की मौत ने उसकी करतूतें सामने ला दीं। Psycho killer Poonam kaun Hai: 2019 में हुई थी पूनम की शादी…

Psycho killer Poonam kaun Hai: हरियाणा के पानीपत, सोनीपत और गोहाना इलाके में इन दिनों पूनम नाम की एक महिला चर्चा में है। पुलिस ने उसे चार मासूम बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वह सुंदर और मासूम बच्चों को देखकर जलन या गुस्से में उन्हें पानी में डुबो देती थी और फिर हर बार इसे हादसा बताकर मामला दबा देती थी। 1 दिसंबर 2025 को नौल्था गांव में एक 6 साल की बच्ची की मौत ने उसकी करतूतें सामने ला दीं।

Psycho killer Poonam kaun Hai: 2019 में हुई थी पूनम की शादी

सोनीपत के भावड़ गांव की पूनम की शादी 2019 में नवीन से हुई थी, जो गोहाना में वॉशिंग सर्विस सेंटर चलाता है। शादी के बाद उसने बीएड की पढ़ाई भी पूरी की। परिवार के लोग बताते हैं कि वह शांत, कम बोलने वाली और घर-परिवार में घुलने-मिलने वाली थी। 2021 में उसके बेटे शुभम का जन्म होने पर परिवार खुशियों से भर गया, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि पूनम के भीतर एक खतरनाक मानसिक स्थिति विकसित हो रही है।

Psycho killer Poonam kaun Hai
Psycho killer Poonam kaun Hai

Psycho Killer Poonam Story: पहला बड़ा रहस्य, 2023 की डबल मौत

13 जनवरी 2023 को भावड़ गांव में पूनम की ननद पिंकी अपनी 11 वर्षीय बेटी इशिका के साथ मायके आई थी। शाम के समय, पुलिस के अनुसार, पूनम ने इशिका को अकेला पाकर घर के हौद में डुबोकर मार दिया। लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसने अपने 3 साल के बेटे शुभम को भी पानी में डुबो दिया, ताकि लगे कि बच्चा फिसलकर गिरा और इशिका उसे बचाने गई। परिवार ने इसे एक दर्दनाक दुर्घटना समझकर कोई शक नहीं किया।

दूसरा मामला: अगस्त 2025 में भतीजी की हत्या

2025 में पूनम अपने मायके गांव सिवाह आई हुई थी। रात में वह रिश्तेदार दीपक के घर ठहरी थी। पुलिस का कहना है कि देर रात उसने दीपक की 10 साल की बेटी जिया को उठाया और पशुओं के बाड़े में बने हौद में डुबो दिया। अगली सुबह बच्ची मृत मिली और इसे भी परिवार ने हादसा मान लिया। केवल जिया के ताऊ ने शक जताया, पर परिवार ने बात को वहीं खत्म कर दिया।

Psycho killer Poonam kaun Hai
Psycho killer Poonam kaun Hai

Psycho killer Poonam: साल 2025 की घटना

1 दिसंबर 2025 को नौल्था गांव में सतपाल के घर शादी समारोह चल रहा था। घर के लोग मेहमानों में व्यस्त थे, और तभी 6 साल की विधि सीढ़ियां चढ़ रही थी। पुलिस के अनुसार, पूनम उसके पीछे गई और छत पर रखे एक उथले टब में उसे डुबोकर मार दिया। टब सिर्फ एक फुट गहरा था, जबकि बच्ची उससे लंबी थी। इसी वजह से परिवार को शक हुआ। पूछताछ में पूनम टूट गई और उसने चार बच्चों की हत्या कबूल कर ली। उसने यह भी बताया कि सुंदर बच्चों को देखकर वह ईर्ष्या और गुस्से से भर जाती थी, और हत्या के बाद उसे अजीब-सा मानसिक संतोष मिलता था।

परिवार और गांव वालों में सदमा

पूनम के देवर और ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी उसके व्यवहार में ऐसा कुछ नहीं देखा था। पूनम की गिरफ्तारी के बाद उसका छोटा बेटा अभी परिवार के साथ रह रहा है, जिसकी देखभाल उसकी जेठानी कर रही है—वही जेठानी जिसकी बेटी विधि पूनम की आखिरी शिकार बनी।

Psycho killer Poonam kaun Hai
Psycho killer Poonam kaun Hai

मृत बच्चों के परिवार का दर्द और गुस्सा

इशिका और जिया के परिजनों ने कहा कि वे इस सच को सुनकर टूट गए हैं। इशिका की मां पिंकी का कहना है कि वो औरत नहीं, डायन है। उसे फांसी होनी चाहिए। वहीं परिवार का कहना है कि जिस तरह बच्चों को पानी में डुबोकर मारा गया, पूनम को भी वैसे ही कठोर सजा मिलनी चाहिए। वहीं पूनम के पति नवीन ने बताया कि पूनम बच्चों की देखभाल भी करती थी और फिर मौका देखकर उन्हें मार भी देती थी। उसने कहा कि कभी किसी तांत्रिक या झाड़-फूंक का मामला नहीं था, जो कुछ किया, पूनम ने अकेले ही किया।

यह भी पढ़ें: सुंदर बच्चों से नफरत! अपने बेटे समेत 4 बच्चों की हत्या करने वाली साइको किलर महिला गिरफ्तार, पानी में डुबोकर लेती थी जान

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।