सांसद बांसुरी स्वराज के घर पसरा मातम, दिग्गज नेताओं ने जताया शोक; जानें किसे क्या हुआ?

Swaraj Kaushal Death

Swaraj Kaushal Death: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। स्वराज कौशल देश के जाने-माने अधिवक्ता थे और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति थे। उनके निधन से राजनीतिक और विधि जगत में शोक की लहर है।

मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं स्वराज कौशल

Swaraj Kaushal Death
Swaraj Kaushal Death

स्वराज कौशल 1990 से 1993 तक मिजोरम के राज्यपाल रहे। इसके अलावा, वह लंबे समय तक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे और कानूनी क्षेत्र में उनका योगदान व्यापक रूप से सराहा जाता है। अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया।

Swaraj Kaushal Passes Away: बांसुरी स्वराज ने ट्वीट कर क्या लिखा?

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने एक्स पोस्ट में लिखा, “पापा स्वराज कौशल, आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सरलता, आपका राष्ट्रप्रेम और आपका अपार धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी हैं जो कभी मंद नहीं होगी। आपका जाना हृदय की सबसे गहरी पीड़ा बनकर उतरा है, पर मन यही विश्वास थामे हुए है कि आप अब मां के साथ पुनः मिल चुके हैं, ईश्वर के सान्निध्य में, शाश्वत शांति में। आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है, और आपकी विरासत, आपके मूल्य और आपका आशीर्वाद ही मेरी आगे की हर यात्रा का आधार रहेंगे।”

Swaraj Kaushal Death: धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पोस्ट में लिखा

Swaraj Kaushal Death
Swaraj Kaushal Death

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मिजोरम के पूर्व राज्यपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के पूज्य पिताजी, स्वराज कौशल का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। आज बांसुरी जी के आवास जाकर उनके पिताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वराज कौशल ने अभूतपूर्व निष्ठा के साथ राष्ट्र की सेवा की। कानूनी क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों ने न्याय व्यवस्था को सशक्त करने के साथ ही समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुख की इस घड़ी में, मैं बांसुरी स्वराज और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।”

Swaraj Kaushal Death Reason: बीजेपी ने पोस्ट कर जताया दुःख

Swaraj Kaushal Death
Swaraj Kaushal Death

दिल्ली भाजपा ने भी एक्स पोस्ट में स्वराज कौशल के निधन पर शोक प्रकट किया। पार्टी ने पोस्ट में लिखा, “सांसद एवं प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज के पिताजी स्वराज कौशल का आज 4 दिसंबर, 2025 को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसंबर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा।”

यह भी पढ़ें: ‘क्या विदेशी मेहमानों से मिलने की परंपरा बदल गई है…’, पुतिन से विपक्ष की मुलाकात न कराने को लेकर केंद्र पर बरसे राहुल गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।