नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार की शाम कॉमेडियन भारती सिंह को कथित रूप से प्रतिबंधित ड्रग्स मारिजुआना (गांजा) रखने और इसका सेवन के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि हर्ष की गिरफ्तारी से एक दिन पहले उनकी पत्नी और कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को शनिवार देर रात इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी ने मनोरंजन जगत को चौंका दिया। एनसीबी ने यह कार्रवाई छापेमारी के दौरान जब्त किए गए लगभग 86.50 ग्राम मारिजुआना को लेकर किया है। यह मात्रा उनके घर और कार्यालय से मिली है और जोड़े ने ड्रग्स लेने की बात भी स्वीकार की है।
एनसीबी जोनल हेड समीर वानखेड़े ने बताया कि शुक्रवार देर रात चल रही कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के पेडलर्स ने भारती और हर्ष के नामों का खुलासा किया। भारती और हर्ष दोनों को रविवार दोपहर को एक विशेष एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



