NCP : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की कल रात मुंबई के बायकुला इलाके में हत्या कर दी गई।मुंबई पुलिस ने कहा, एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की कल रात मुंबई के बायकुला इलाके में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Highlight
- मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है
- मुंबई के बायकुला इलाके में म्हाडा कॉलोनी के पीछे धारदार हथियार से हमला
- सचिन कुर्मी पर हमला किसने किया
मुंबई के बायकुला इलाके में हत्या
मुंबई पुलिस ने कहा कि कुर्मी पर मुंबई के बायकुला इलाके में म्हाडा कॉलोनी के पीछे धारदार हथियार से हमला किया गया।
मुंबई पुलिस ने बताया, “यह घटना आधी रात को करीब 12:30 बजे हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सचिन को नजदीकी जेजे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद कुर्मी को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।” पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सचिन कुर्मी पर हमला किसने किया। पुलिस के मुताबिक, हमले में 2 से 3 लोग शामिल थे। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





