NEET PG 2026 Registration: नीट पीजी 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस, डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

Summary :

अगर आप NEET PG 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 की रात 11:55 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। तय समय के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है। NEET PG 2026 जुड़े सभी अपडेट कार्यक्रम…

अगर आप NEET PG 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 की रात 11:55 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। तय समय के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है।

NEET PG 2026 जुड़े सभी अपडेट

कार्यक्रम (Event) तारीख (Date)
आवेदन प्रक्रिया शुरू 1 जुलाई 2026
 Neet PG 2026 Registration Last Date 21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक)
आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window) 25 जुलाई – 28 जुलाई 2026
एग्जाम सिटी स्लिप जारी 11 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी 27 अगस्त 2026
NBEMS 2026 Exam Dates 30 अगस्त 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि आवेदन के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

आवेदन शुल्क कितना है?

NEET PG 2026 के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अलग फीस तय की गई है।

  • General, OBC और EWS: 3500 रुपये
  • SC, ST और PWD : 2500 रुपये

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

  कौन कर सकता है आवेदन?

 

Neet PG 2026 Eligibility (credit S-M)
Neet PG 2026 Eligibility (credit S-M)

इस परीक्षा में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने भारत के किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या संस्थान से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री प्राप्त की हो। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

 NEET PG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

NEET PG 2026 How to Fill Application Form (credit S-M)
NEET PG 2026 How to Fill Application Form (credit S-M)

अगर आप NEET PG 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले “NEET-PG 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल पर मिली यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल  जानकारी और शैक्षणिक (एजुकेशनल) जानकारी  सही-सही दर्ज करें।
  • निर्धारित आवेदन फीस  का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें और फिर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास फ्यूचर के लिए सुरक्षित रख लें।

कैसे होगी NEET PG 2026 परीक्षा?

 (credit S-M)
(credit S-M)
  • नीट पीजी 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (Computer Based Test) होगी।
  • परीक्षा केवल एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी।

मार्किंग स्कीम

परीक्षा में सही और गलत उत्तर के लिए निम्नलिखित अंक दिए जाएंगे—

  • हर सही उत्तर पर 4 अंक
  • हर  गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग
  • बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं मिलेगा और कोई कटौती भी नहीं होगी।
  • इसलिए उम्मीदवारों को केवल उन्हीं प्रश्नों के उत्तर देने चाहिए जिनका उन्हें सही ज्ञान हो।

 आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Neet PG Registration Guidelines (credit S-M)
Neet PG Registration Guidelines (credit S-M)

आवेदन करते समय सभी जानकारी सही तरीके से भरें। यदि आवेदन पत्र में कोई गलती हो जाती है, तो उसे 25 से 28 जुलाई 2026 के बीच सुधार विंडो के दौरान ठीक किया जा सकता है। आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना को ध्यान से पढ़ लें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: UPTET 2026 Exam: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा आज से, जानें पासिंग मार्क्स से लेकर टाइमिंग तक की हर जरूरी बात

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।