अब आधार अपडेट हुआ और भी आसान! UIDAI ने लॉन्च किया New Aadhaar App, मिलेंगे ये खास फीचर्स

Summary :

New Aadhaar APP: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में नया Aadhaar App लॉन्च किया है। इस ऐप को एक खास इवेंट के दौरान पेश किया गया, जहां UIDAI अधिकारियों ने इसके फीचर्स और फायदे की जानकारी दी। नया आधार ऐप आधार धारकों को कई जरूरी सेवाएं एक ही मोबाइल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा। इसका मकसद आधार से जुड़े कामों को आसान, सुरक्षित और तेज बनाना है। New Aadhaar APP: ऑफलाइन वेरिफिकेशन की नई सुविधा न्यू आधार ऐप में ऑफलाइन वेरिफिकेशन का फीचर जोड़ा गया है। इसका मतलब यह है कि बिना सेंट्रल डेटाबेस से जुड़े ही किसी…

New Aadhaar APP: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में नया Aadhaar App लॉन्च किया है। इस ऐप को एक खास इवेंट के दौरान पेश किया गया, जहां UIDAI अधिकारियों ने इसके फीचर्स और फायदे की जानकारी दी। नया आधार ऐप आधार धारकों को कई जरूरी सेवाएं एक ही मोबाइल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा। इसका मकसद आधार से जुड़े कामों को आसान, सुरक्षित और तेज बनाना है।

New Aadhaar APP: ऑफलाइन वेरिफिकेशन की नई सुविधा

न्यू आधार ऐप में ऑफलाइन वेरिफिकेशन का फीचर जोड़ा गया है। इसका मतलब यह है कि बिना सेंट्रल डेटाबेस से जुड़े ही किसी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि की जा सकेगी। हालांकि, इसका यह अर्थ नहीं है कि ऐप बिना इंटरनेट के पूरी तरह काम करेगा। यहां ऑफलाइन का मतलब सिर्फ इतना है कि वेरिफिकेशन के लिए हर बार मुख्य सर्वर से डेटा लेने की जरूरत नहीं होगी। भविष्य में इस ऐप का इस्तेमाल सिक्योरिटी गार्ड, ऑफिस एंट्री, विजिटर चेक और कई अन्य जगहों पर पहचान सत्यापन के लिए किया जा सकेगा।

New Aadhaar APP (Image- Social Media)
New Aadhaar APP (Image- Social Media)

Aadhaar Data Privacy: सिक्योरिटी और अटेंडेंस में होगा इस्तेमाल

UIDAI के अनुसार, नया आधार ऐप सुरक्षा जांच में काफी मददगार साबित होगा। इसके जरिए किसी व्यक्ति की पहचान तुरंत और सुरक्षित तरीके से चेक की जा सकेगी। इसके अलावा, ऑफिस और संस्थानों में अटेंडेंस रिकॉर्ड करने के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। इससे फर्जी पहचान और गलत एंट्री पर रोक लगेगी।

Aadhaar App Features: यूजर्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल

न्यू आधार ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स को अपनी जानकारी पर पूरा नियंत्रण मिले। आधार धारक खुद तय कर सकेंगे कि कौन-सी डिटेल्स दिखानी हैं और कौन-सी छिपानी हैं। ऐप में खास बॉक्स दिए गए हैं, जिन पर टिक या अनटिक करके फोटो, नाम, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को हाइड या शो किया जा सकता है। इससे यूजर्स अपनी प्राइवेसी को बेहतर तरीके से सुरक्षित रख पाएंगे।

New Aadhaar APP (Image- Social Media)
New Aadhaar APP (Image- Social Media)

Aadhaar Mobile App: QR कोड से तुरंत पहचान

जब यूजर ऐप खोलेंगे तो सबसे पहले स्क्रीन पर सिर्फ एक QR कोड दिखाई देगा। आधार नंबर भी डिफॉल्ट रूप से छिपा रहेगा। जब जरूरत होगी, तब एक क्लिक पर पूरी आधार जानकारी देखी जा सकेगी। QR कोड स्कैन करके आसानी से वेरिफिकेशन किया जा सकता है, जिससे प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।

New Aadhaar APP (Image- Social Media)
New Aadhaar APP (Image- Social Media)

एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध

नया आधार ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है। जिन यूजर्स के फोन में पहले से आधार ऐप मौजूद है, उन्हें नए फीचर्स पाने के लिए ऐप को अपडेट करना होगा।

Unique Identification Authority of India: डेटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित

UIDAI ने भरोसा दिलाया है कि इस ऐप में यूजर्स का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। ऐप को आधुनिक सिक्योरिटी सिस्टम के साथ तैयार किया गया है ताकि किसी भी तरह की जानकारी का गलत इस्तेमाल न हो सके। कुल मिलाकर, नया आधार ऐप डिजिटल पहचान को और सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे आम लोगों को न सिर्फ वेरिफिकेशन में आसानी मिलेगी, बल्कि उनकी निजी जानकारी पर भी बेहतर नियंत्रण रहेगा।

यह भी पढ़ें: देशभर में UGC Rules को लेकर प्रदर्शन तेज, करणी सेना ने 1 फरवरी को बुलाया भारत बंद, केंद्र सरकार उठा सकती है बड़ा कदम!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।