रेलवे के नए नियम, 4 नहीं अब इतने घंटे पहले आएगा वेटिंग लिस्ट चार्ट

Summary :

रेलवे के नए नियम

भारत में रोजाना 2.5 करोड़ से अधिक लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। बता दें कि भारत में सबसे अधिक लोग जेनरल बोगी और लोकल ट्रेन में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के लिए अब नए नियम बनाई है। अब यात्रियों को सीट कन्फर्म हुई या नहीं इसकी जानकारी ट्रेन खुलने के एक दिन पहले ही मिल जाएगी।

भारत में रोजाना 2.5 करोड़ से अधिक लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। बता दें कि भारत में सबसे अधिक लोग जेनरल बोगी और लोकल ट्रेन में सफर करते हैं। ऐसे में कई लोग अपनी टिकट को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि उनकी टिकट कन्फर्म हुई या नहीं। भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के लिए अब नए नियम बनाई है। अब यात्रियों को सीट कन्फर्म हुई या नहीं इसकी जानकारी ट्रेन खुलने के एक दिन पहले ही मिल जाएगी।

24 घंटे पहले आ जाएगा कंफर्मेशन

रेलवे की तरफ से अब चार्ट बनाने का समय ट्रेन के खुलने से एक दिन पहले यानी 24 घंटे पहले कर दिया है। अभी सिर्फ चार घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट बनाया जाता था। ऐसे में वोटिंग टिकट वालों को आखिरी समय तक कंफर्मेशन का इंतजार करना पड़ रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नियम राजस्थान के बीकानेर डिवीजन में लागू कर दिया गया है। अब धीरे-धीरे इसे अभी डिवीजनों में लागू किया जाएगा।

तत्काल टिकट पर नहीं होगा लागू

तत्काल टिकट पर नहीं होगा लागू

रेलवे ने साफ़ तौर पर कहा है कि नए नियम से तत्काल टिकट बुकिंग या अन्य नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा। तत्काल टिकट पहले की तरह ही बुक किए जाएंगे। इससे पहले भारतीय रेलवे ने 1 मई से वेटिंग टिकट के लिए नए नियम लागू किए थे। इनके मुताबिक, वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को अब स्लीपर या एसी कोच में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

इतना लगेगा जुर्माना

बता दें कि जिन यात्रियों के टिकट वोटिंग लिस्ट में हैं, वे अब सिर्फ जनरल कोच में ही सफर कर पाएंगे। वहीं अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट पर AC कोच में सफर करता हुआ पकड़ा गया तो उसपर फाइन लगेगा। AC के लिए जुर्माना: ₹440 और स्लीपर के लिए जुर्माना: ₹250 लगेगा।

राजा रघुवंशी की मां को क्या कहकर रोने लगा सोनम का भाई, वीडियो वायरल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।