हिमाचली प्रसिद्ध लोक गायक इन्द्र जीत का नया गीत रिज़ा री माणु यूट्यूब पर हुआ रिलीज़

Summary :

इस अवसर पर राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने लोक गायक इन्द्र जीत द्वारा हिमाचली संस्कृति को बचाने, आगे बढ़ाने और देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उन्हें नए गीत के लिए बधाई दी।

Himachal Pradesh news

Himachal Pradesh news : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक इन्द्र जीत का नया गीत रिज़ा री माणु यूट्यूब पर रिलीज़ हो गया है। इस गीत का विमोचन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता द्वारा लोक भवन में किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने लोक गायक इन्द्र जीत द्वारा हिमाचली संस्कृति को बचाने, आगे बढ़ाने और देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उन्हें नए गीत के लिए बधाई दी।

रिज़ा री माणु एक नया हिमाचली लोकगीत है, जिसे इन्द्रजीत ने स्वयं लिखा और कंपोज किया है। इस गीत की खास बात यह है कि इसमें हिमाचल के पारंपरिक वाद्ययंत्र जैसे ढोल, नगाड़ा, शहनाई और करनाल का प्रयोग किया गया है।

Himachal Pradesh news

गीत का फिल्मांकन पारंपरिक वेशभूषा के साथ काठकुनी मकानों वाले हिमाचली गांव में किया गया है, जिससे गीत में हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है।

हिमाचली संस्कृति को बचाने और उसे देश-दुनिया तक पहुंचाने में इन्द्र जीत लगातार प्रयास कर रहे हैं। अपने गीतों और संगीत के माध्यम से वह हिमाचल की लोक संस्कृति, परंपराओं, पारंपरिक वेशभूषा और पहाड़ी जीवनशैली को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

इन्द्र जीत ने बातचीत के दौरान कहा, “हम रहें या न रहें, लेकिन हमारी संस्कृति जिंदा रहनी चाहिए। मैंने हमेशा हिमाचल की प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति को प्रमोट करने का प्रयास किया है और आगे भी यह प्रयास हमेशा जारी रहेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि रिज़ा री माणु गीत लोगों को पसंद आएगा और हमेशा की तरह दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।”

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।