भारत में नए साल 2020 ने दी दस्तक, जमकर हुई आतिशबाजी

Summary :

भारत में नए साल का आगाज हो चुका है। लोगों ने कई जगहों पर आतिशबाजियों के सात नए साल का स्वागत किया। आपको बता दे कि इससे पहले दुनियाभर में नए साल 2020 ने दस्तक दी।

भारत में नए साल का आगाज हो चुका है। लोगों ने कई जगहों पर आतिशबाजियों के सात नए साल का स्वागत किया।  इससे पहले दुनियाभर में नए साल 2020 (Happy New Year 2020) ने दस्तक दी। कई देशों में साल 2020 की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। 
भारतीय सेना ने भी अपने ही अंदाज में नए साल का जश्न मनाया ।
बता दे कि  न्यूजीलैंड दुनिया का ऐसा देश है जहां नया साल का स्वागत सबसे पहले किया जाता है। नए साल का जश्न न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में शुरू हो गया है। 
यहां लोगों ने आतिशबाजी के जरिए 2019 को अलविदा कर 2020 का स्वागत किया। न्यूजीलैंड में सबसे पहले जश्न का आगाज होने का कारण वहां का समय भारतीय समय से 7.30 घंटे आगे है।
बता दे कि भारत में भी जोर-शोर के साथ नए साल का स्वागत की तैयारी थी। देश के अलग-अलग शहरों में आतिशबाजी से नए साल 2020 का स्‍वागत किया है । महाराष्‍ट्र के गेटवे ऑफ इंडिया, दिल्ली के इंडिया गेट पर नए साल का जश्‍न मनाने के लिए लोग जुटे। भारत में भी लोग नए साल का स्वागत करने को लोगों ने काफी तैयारियां कर रखी थीं। 

Shera Rajput