No More 10-Minute Blinkit Delivery: बहुत लंबे समय से गिग वर्कर्स और क्विक कॉमर्स कंपनियों को लेकर खींचतान चल रही थी। अब आम लोगों को 10 मिनट के अंदर डिलीवरी की सुविधा नहीं मिल सकेगी। सरकार ने डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को देखते हुए इस टाइम लिमिट की शर्त हटा दी है। मंगलवार को यूनियन लेबर मंत्री मनसुख मांडविया के लगातार प्रयासों और कई दौर की बैठकों के बाद बड़ी डिलीवरी कंपनियों ने अपना प्रसिद्ध 10 मिनट डिलीवरी का वादा खत्म कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ’10-मिनट डिलीवरी’ ब्रांडिंग को हटाने के फैसले का स्वागत किया है।
Satyamev Jayate. Together, we have won..
I am deeply grateful to the Central Government for its timely, decisive and compassionate intervention in enforcing the removal of the “10-minute delivery” branding from quick-commerce platforms. This is a much needed step because when…
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) January 13, 2026
अब ब्लिंकिट, जेप्टो, जोमैटो और स्विगी जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियां अपने ग्राहकों से 10 मिनट में डिलीवरी का वादा नहीं करेंगी। यह फैसला डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा, सेहत और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
केंद्रीय श्रम मंत्री ने क्विक कॉमर्स कंपनियों के साथ की बैठक

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने क्विक कॉमर्स कंपनियों के साथ बैठक कर डिलीवरी टाइम लिमिट से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि 10 मिनट में डिलीवरी का दबाव गिग वर्कर्स को तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए मजबूर करता है, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ती है।
मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भले ही ग्राहकों को तेज सेवा पसंद हो, लेकिन इसके लिए कर्मचारियों की सुरक्षा और सेहत से समझौता नहीं किया जा सकता। इसी दबाव को लेकर हाल के हफ्तों में गिग वर्कर्स की परेशानियों पर लगातार बहस हो रही है।
Blinkit Ten Minute Delivery: Blinkit ने बदली टैगलाइन

सरकार के निर्देश के बाद ब्लिंकिट ने सबसे पहले अपनी टैगलाइन बदली है। पहले जहां उनकी मुख्य टैगलाइन थी, ‘10,000+ प्रोडक्ट्स 10 मिनट में डिलीवर’, अब इसे बदलकर ‘30,000+ प्रोडक्ट्स आपके दरवाजे पर’कर दिया गया है
अन्य कंपनियां भी अगले कुछ दिनों में इसी तरह अपने 10 मिनट वादे वाली टैगलाइन को हटा देंगी।
Blinkit Delivery Controversy: राघव चड्ढा ने गिग वर्कर्स के लिए उठाई आवाज

आपको बता दें कि राघव चड्ढा ने पिछले कुछ दिनों में लगातार गिग वर्कर्स के लिए आवाज उठाई है। वर्कर्स के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने के लिए राज्यसभा सांसद ने सोमवार को पूरा दिन एक वर्कर के साथ बिताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया।
यह भी पढ़ें: 26 जनवरी को ही क्यों लागू हुआ था भारतीय संविधान? जानें पूर्ण स्वराज और गणतंत्र का गौरवशाली इतिहास


Download Android App
Download iOS App




