Punjabi Lohri Outfit Ideas: लोहड़ी आने का मतलब साफ होता है फायर वाइब्स, ढोल की बीट्स, मस्ती और ढेर सारी फोटोज। ऐसे में सिर्फ मेकअप ही नहीं, आपका आउटफिट भी उतना ही परफेक्ट होना चाहिए। जब ग्लो करता मेकअप और स्टाइलिश ट्रेडिशनल आउटफिट्स साथ में आते हैं, तब पूरा लुक एकदम फेस्टिव स्टार जैसा बन जाता है। ब्राइट कलर्स, खूबसूरत कढ़ाई और सही स्टाइलिंग के साथ आप लोहड़ी की हर महफिल में सबसे अलग और सबसे खास नजर आ सकती हैं।
Punjabi Lohri Outfit Ideas: Lohri 2026 पर पहन लें इन शानदार डिजाइंस के सूट
1. Velvet Suit

सर्दी की लोहड़ी वाली रात में यह ब्लैक कलर वेलवेट सूट बहुत ही एलिगेंट और रॉयल लग सकता है। हल्की कढ़ाई और सॉफ्ट दुपट्टा इसे फेस्टिव लुक देता है। लोहड़ी की पार्टी में ऐसा क्लासी आउटफिट आपको सबसे अलग और खास बना सकता है।
2. Patiala Suit

पटियाला सूट इस त्योहार की जान माने जाते हैं। हैवी घेर वाली सलवार और शॉर्ट कुर्ती का कॉम्बिनेशन आपको एकदम देसी लुक दे सकता है। अगर आप कुछ एलिगेंट चाहती हैं तो सिल्क या कॉटन सिल्क फैब्रिक का सूट चुन सकती हैं।
3. Sharara Suit

हेवी वर्क वाली शरारा सूट त्योहार पर पहनने के लिए अच्छा ऑप्शन है. इस सूट में किया गया एंब्रॉयडरी, सीक्विन या जरी वर्क देखने में बेहद खूबसूरत लगता है. ये सूट डिजाइन आपके लुक में रॉयल टच देती है. आप इसे डार्क या लाइट कलर में चुन सकती हैं.
4. Anarkali Suit

नीले रंग का यह खूबसूरत सूट लोहड़ी की रात में बहुत सुंदर लुक दे सकता है। सुनहरी कढ़ाई इसको और ज्यादा खूबसूरत बनाती है और फेस्टिव माहौल वाली वाइब दे सकती है। परिवार के साथ लोहड़ी मनाते समय ऐसा ट्रेडिशनल लुक आपको एलिगेंट और स्टाइलिश दोनों बना सकता है।


Download Android App
Download iOS App




