Paranda Hairstyle Ideas: आजकल हर त्योहार के लिए अलग-अलग हेयर स्टाइल को लोग बनाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं अगर आप लोहड़ी पर सूट के साथ पहनने के लिए कुछ खोज रहे हैं, तो आप कुछ परांदा हेयर स्टाइल को बना सकते हैं, आइए आपको दिखाते हैं।
Paranda Hairstyle Ideas: Lohri 2026 पर सूट के साथ बनाएं ये परांदा हेयर स्टाइल
1. Braid With Paranda Hairstyle

इसमें बालों को अच्छे से सुलझाकर बीच से सीधी लंबी चोटी बनाई जाती है और चोटी के आखिर में रंग-बिरंगा परांदा बांधा जाता है। लाल, पीला, हरा या मल्टीकलर परांदा पंजाबी सूट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। ये स्टाइल लोहड़ी के पारंपरिक कार्यक्रम, पूजा और फैमिली फंक्शन के लिए परफेक्ट है।
2. Side Braid With Paranda Hairstyle

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो साइड ब्रेड परांदा स्टाइल बेस्ट है। इसमें चोटी को एक साइड में बनाकर उसमें परांदा लगाया जाता है। ये हेयरस्टाइल खासतौर पर यंग लड़कियों और कॉलेज गोइंग गर्ल्स के बीच काफी ट्रेंड में है। ये लुक चेहरे को सॉफ्ट बनाता है और लाइट वेट सूट या शॉर्ट कुर्ती के साथ बहुत जंचता है।
3. Loose Curl Braid With Paranda Hairstyle

इस स्टाइल में पहले बालों में हल्के कर्ल्स बनाए जाते हैं और फिर ढीली चोटी बनाकर परांदा लगाया जाता है। ये लुक खासतौर पर डांस, गिद्धा और लोहड़ी पार्टी के लिए परफेक्ट माना जाता है। अगर स्टेज परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही हैं, तो ये स्टाइल आपके लुक को ग्लैमरस बना देगा।
4. Double Braid With Paranda Hairstyle

डबल चोटी परांदा स्टाइल पारंपरिक पंजाबी गिद्धा लुक को दर्शाता है। इसमें बालों को दो बराबर हिस्सों में बांटकर दो पतली चोटियां बनाई जाती हैं और हल्का परांदा लगाया जाता है। ये स्टाइल खासकर गिद्धा डांस, स्कूल फंक्शन और ग्रुप परफॉर्मेंस के लिए बहुत पसंद किया जाता है।
5. Heavy Paranda Hairstyle

अगर आप लोहड़ी पर लहंगा पहन रही हैं, तो हैवी परांदा आपके लुक को रॉयल बना सकता है। मिरर वर्क, घुंघरू या मोतियों वाला परांदा इस आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। इसे लंबी चोटी या साइड ब्रेड के साथ कैरी किया जा सकता है। ये स्टाइल शादी, रिसेप्शन या ग्रैंड लोहड़ी सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट है।


Download Android App
Download iOS App




