Lohri Party Food Ideas: लोहड़ी का त्योहार पंजाबी लोगों के लिए बहुत खास और महत्वपूर्ण होता है। अब पूरे देश में लोग इसे बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। वैसे तो लोहड़ी का नाम सुनते ही सबसे पहले ‘सरसों का साग’ याद आता है, लेकिन अगर इस बार आप अपनी Lohri party food ideas में कुछ नया और धमाकेदार करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस बार लोहड़ी की पार्टी में सिर्फ रेवड़ी और मूंगफली ही नहीं, बल्कि इन बेहतरीन Punjabi Lohri recipes को शामिल करें। आइए जानते हैं, इस त्योहार के दौरान आप किस तरह की टेस्टी डिश को बना सकते हैं। जिससे सारे मेहमान उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
Punjabi Lohri Recipes: लोहड़ी पार्टी पर बनाएं ये डिश
1. ड्राई फ्रूट गजक रेसिपी

- ड्राई फ्रूट गजक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें मूंगफली डालकर भूनें.
- फिर इसे आप एक अलग बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने दें। इसके बाद आप मूंगफली का छिलका हटा लें।
- अब आप कड़ाही में काजू, बादाम और पिस्ता डालकर भूनें। इसे ठंडा कर लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। मूंगफली को आप दरदरा पीस लें।
- फिर कड़ाही में घी डालकर उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और उबलने लगे तब आप इसमें सारे ड्राई फ्रूट को मिला दें।
- इसके बाद पिसी हुई मूंगफली को भी डाल दें। फिर इलायची पाउडर डालकर जल्दी-जल्दी अच्छे से मिक्स करें।
- अब आप किसी प्लेट या बटर पेपर पर इस मिश्रण को डालें और बेलन की मदद से पतला बेल लें। हल्का ठंडा होने पर इसे चाकू की मदद से काट लें।
- जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब आप इसे सर्व कर सकते हैं।
2. सरसों का साग रेसिपी

- सबसे पहले सरसों का साग, पालक, बथुआ और मेथी को अच्छी तरह धोकर मोटा-मोटा काट लें और एक बड़े बर्तन में थोड़े से पानी, नमक और हरी मिर्च के साथ उबाल लें। ढककर नरम होने तक 20-25 मिनट तक पकाएं।
- ठंडा होने पर, पके हुए साग को हैंड ब्लेंडर या लकड़ी के मैशर का इस्तेमाल करके एक मोटे पेस्ट जैसा बना लें।
- अब एक पैन में घी या मक्खन गर्म करें। फिर बारीक कटा हुआ लहसुन, कसा हुआ अदरक और कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और तेल अलग होने तक इसे पकाएं। फिर साग को बेस के साथ मिलाएं।
- पैन में सभी हरी सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब साग को गाढ़ा करने के लिए इसमें मक्के का आटा मिला दें। चिपकने से बचाने के लिए बीच-
- बीच में चलाते हुए धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं। अगर जरूरत हो तो पानी डाल सकते हैं।
- तड़का तैयार करने के लिए एक छोटे पैन में घी या मक्खन गर्म करें। फिर इसमें कटा हुआ लहसुन डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।
- इस तड़के को तैयार साग के ऊपर डालें। मक्के की रोटी, एक बड़ा चम्मच मक्खन, गुड़ और कटे हुए प्याज के साथ गरमागरम परोसें।
3. गाजर का हलवा रेसिपी

- सबसे पहले गाजर को अच्छे से धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें। एक प्रेशर कुकर में गाजर और एक गिलास पानी डालें। इसे 1 या 2 सीटी आने तक पकाएं।
सीटी निकलने के बाद कुकर को ठंडा करें और गाजर को छानकर सारा पानी निचोड़ लें। - अब एक गहरी कढ़ाई लें और उसमें घी गर्म करें। जब घी अच्छी तरह गरम हो जाए, तो उसमें उबली हुई गाजर डालें और उसे धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक भूनें, जब तक वह हल्की सुनहरी न हो जाए, इसके बाद उसमें दूध डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि दूध अच्छे से गाजर में मिल जाए।
- जब दूध लगभग सूख जाए और गाजर नरम होकर रंगत बदलने लगे, तब उसमें चीनी डालें। चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा पतला हो जाएगा, लेकिन कुछ ही देर में वह फिर गाढ़ा हो जाएगा।
- अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें और हलवे को अच्छे से मिक्स करें। 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- गाजर का हलवा गर्म खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। आप चाहे तो इसे ठंडा करके भी खा सकते हैं। अगर आप मेवे का सेवन करते हैं, तो इसमें ऊपर से थोड़ा ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।
- इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। गाजर फाइबर, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
- ठंड में यह शरीर को गर्मी देता है और इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। दूध और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।
4. मक्की की रोटी रेसिपी

- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मक्की का आटा और नमक डालें। अब इसमें धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए आटे को नरम बना लें।
- ध्यान दें कि मक्की का आटा थोड़ा टूटता है, इसलिए इसे अच्छे से गुथे। इसके बाद अपने हाथों को सूखा रखकर आटे की छोटी लोइयां बना लें।
- बनी हुई लोइयों को बेलन या हाथ से गोल रोटियों के आकार में बेलें। अगर ये बनाते समय हाथ या बेलन से चिपकता है, तो आप इसके ऊपर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़क सकते हैं।
- अब एक तवा या नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गरम करें। फिर बेली हुई रोटी को तवे पर डालकर अच्छे से पकाएं।
- इसके बाद रोटी को पलटें और दूसरी तरफ भी 1–2 मिनट पकाएं। रोटी पर हल्का सा घी लगाकर दोनों तरफ सुनहरा भूरा होने तक सेंकें।
- तैयार हुई मक्की की रोटी को गरमा-गरम सरसों का साग, दही या अचार के साथ परोसें।



Download Android App
Download iOS App




