सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार करें Vegetable Spring Roll, बच्चों और बड़ों का पसंदीदा Snacks, देखें Recipe

Summary :

Spring Roll Recipe in Hindi​: सर्दियों के मौसम में कुछ चटपटा और टेस्टी खाना हर किसी को पसंद होता है, इसलिए आपके दिमाग में तरह-तरह की डिश आती है। लेकिन स्प्रिंग रोल बनाना एक मजेदार काम है, जिसके लिए कुछ ही चीजों की जरूरत होती है। आपको सबसे पहले स्प्रिंग रोल शीट्स चाहिए आप इन्हें बाजार या घर पर बना सकते हैं। अगर आप इसे हमेशा बाजार से खरीद कर खाना पसंद करते हैं, तो एक बार घर पर बनाकर इसे जरूर ट्राई करें। घर पर बने स्प्रिंग रोल स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं और घर पर बनी इसकी…

Spring Roll Recipe in Hindi​: सर्दियों के मौसम में कुछ चटपटा और टेस्टी खाना हर किसी को पसंद होता है, इसलिए आपके दिमाग में तरह-तरह की डिश आती है। लेकिन स्प्रिंग रोल बनाना एक मजेदार काम है, जिसके लिए कुछ ही चीजों की जरूरत होती है। आपको सबसे पहले स्प्रिंग रोल शीट्स चाहिए आप इन्हें बाजार या घर पर बना सकते हैं। अगर आप इसे हमेशा बाजार से खरीद कर खाना पसंद करते हैं, तो एक बार घर पर बनाकर इसे जरूर ट्राई करें।

घर पर बने स्प्रिंग रोल स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं और घर पर बनी इसकी देसी स्टफिंग भी लाजवाब लगती है। यहां जानिए Spring Roll Recipe के बारे में, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

Spring Roll Recipe in Hindi​: स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी

Spring Roll Recipe
Spring Roll Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • तेल: 2 बड़े चम्मच (सब्जियां भूनने के लिए)
  • लहसुन: 4-5 कलियां (बारीक कटी हुई)
  • अदरक: 1 छोटा टुकड़ा (कसा हुआ या बारीक कटा हुआ)
  • प्याज: 1 (पतला और लंबा कटा हुआ)
  • गाजर: 1 (पतला और लंबा कटा हुआ)
  • पत्ता गोभी: 1 कप (पतला और लंबा कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च : 1 (पतली और लंबी कटी हुई)
  • नमक: स्वादानुसारकाली
  • मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • सोया सॉस: 1 बड़ा चम्मच
  • विनेगर: 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च सॉस या शेजवान चटनी: 1 छोटा चम्मच (तीखेपन के लिए)
  • स्प्रिंग रोल शीट: 10 से 12
  • मैदा का घोल: 2 बड़े चम्मच मैदा और 2-3 बड़े चम्मच पानी
  • तेल: तलने के लिए

Vegetable Spring Rolls Recipe: स्प्रिंग रोल बनाने की विधि

Vegetable Spring Rolls Recipe
Vegetable Spring Rolls Recipe (Source: AI)

1. सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर हल्का भून लें।

2. फिर सारी कटी हुई सब्जियां (गाजर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च) डालें और तेज आंच पर 2-3 मिनट के लिए पकाएं।

3. सब्जियों को ज्यादा नहीं पकाना है, उनका कुरकुरापन बना रहना चाहिए। अब इसमें सोया सॉस, सिरका, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। जिसके बाद स्वादिष्ट और चटपटी स्टफिंग तैयार हो जाएगी।

5. सबसे पहले स्प्रिंग रोल शीट लें। शीट के बीच में तैयार स्टफिंग का मिश्रण रखें। शीट के किनारों पर थोड़ा-सा मैदे और पानी का घोल लगाएं, ताकि वह अच्छे से चिपक जाए।

Spring Roll Recipe in Hindi​
Spring Roll Recipe in Hindi​ (Source: social media)

6. फिर इसे टाइट रोल की तरह मोड़ दें। इसी तरह सारे रोल तैयार कर लें। फिर एक कड़ाही में तेल गरम करें और इन रोल्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

7. ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गरम न हो, नहीं तो ये बाहर से जल्दी जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह सकते हैं।

8. आपके गरमागरम और क्रिस्पी स्ट्रीट स्टाइल स्प्रिंग रोल तैयार हैं। इन्हें तुरंत टोमैटो केचप या शेजवान सॉस के साथ परोसें।

9. जब आप इसे खाएंगे, तो बाहर का कुरकुरापन और अंदर की चटपटी स्टफिंग का स्वाद आपको सीधे स्ट्रीट फूड स्टॉल की याद दिला देगा।

10. इस शाम के स्नैक को बनाकर देखिए, आपके बच्चे और घर के सभी सदस्य इसे बहुत पसंद करेंगे।

Also Read: 30 मिनट में घर पर बनाएं ढाबे जैसे कुरकुरे और नरम Aloo Ka Parathe, यहां देखें आसान Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।