मकर संक्रांति-उत्तरायण पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? यहां देखें RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Summary :

Bank Holiday Today 14 January: जनवरी 2026 के महीने के कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंकों की यह छुट्टी अलग-अलग राज्यों में हैं। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले आपको अपने शहर के बैंक हॉलिडे के बारे में एक बार जरूर जान लेना चाहिए, जिसके बाद ही आपको बैंक से संबंधित कामों के लिए कोई प्लान करना चाहिए। Bank Holiday Tomorrow: RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की तरफ से पहले ही बैंकों की छुट्टी लिस्ट जारी हो…

Bank Holiday Today 14 January: जनवरी 2026 के महीने के कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंकों की यह छुट्टी अलग-अलग राज्यों में हैं। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले आपको अपने शहर के बैंक हॉलिडे के बारे में एक बार जरूर जान लेना चाहिए, जिसके बाद ही आपको बैंक से संबंधित कामों के लिए कोई प्लान करना चाहिए।

Bank Holiday Tomorrow: RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की तरफ से पहले ही बैंकों की छुट्टी लिस्ट जारी हो जाती है। इस कैलेंडर में यह जानकारी होती है कि किस दिन बैंक बंद है या किस दिन बैंक खुले हैं। अगर बैंक बंद है तो किन कारणों से हैं यह भी इस कैलेंडर में लिखा होता है।

ऐसे में अगर आपको किसी ख़ास त्योहार पर यह जानना है कि आज बैंक बंद है या खुले तो इससे पहले आप एक बार RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें, जिससे आपको बैंक जाने का प्लान बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसी बीच बात करते हैं कल यानी 14 जनवरी की तो कल भी 14 जनवरी को मकर संक्रांति-उत्तरायण पर कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आप बैंक हॉलिडे के बारे में एक बार जरूर जान लें।

Makar Sankranti Bank Holiday: 14 जनवरी पर किन-किन राज्यों में रहेंगे बैंक बंद?

कल यानी संक्रांति-उत्तरायण, 14 जनवरी पर RBI ने देश के कई राज्यों में बैंक हॉलिडे का ऐलान किया है। 14 जनवरी को गुजरात, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम समेत अन्य राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो कल बैंक न जाएं। हालांकि, इन शहरों के अलावा कल यानी 14 जनवरी को देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। बाकी दिनों के मुताबिक़, आप आराम से अपना बैंक संबंधित काम कर सकते हैं।

Bank Holiday Today 14 January: मकर संक्रांति क्यों मनाई जाती है?

Makar Sankranti
Makar Sankranti

मकर संक्रांति हर साल जनवरी में मनाई जाती है।

1. सूर्य का मकर राशि में प्रवेश– इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे शुभ माना जाता है।
2. उत्तरायण की शुरुआत – मकर संक्रांति से सूर्य का उत्तर दिशा में गमन शुरू होता है, जो सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
3. फसल कटाई का पर्व – यह त्योहार नई फसल के स्वागत और किसानों के धन्यवाद के रूप में मनाया जाता है।
4. धार्मिक महत्व – इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा करने से पुण्य फल की प्राप्ति मानी जाती है।
5. प्रकृति और ऋतु परिवर्तन – शीत ऋतु के अंत और वसंत के आगमन की शुरुआत का संकेत देता है।

ALSO READ: आज लोहड़ी पर बैंक खुले है या बंद? घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।