आज लोहड़ी पर बैंक खुले है या बंद? घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट

Summary :

Bank Holiday Today 13 January: आज देशभर में लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। होली दिवाली की तरह ही यह त्योहार भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में आज लोहड़ी पर सरकारी और निजी बैंक खुले हैं या बंद यह जानना बेहद जरूरी हैं। तो चलिए ऐसे में जान लेते हैं इस सवाल का जवाब। Lohri 2026 Bank Holiday: आज मंगलवार को लोहड़ी पर बैंक हॉलिडे हैं या नहीं? लोहड़ी भले ही पूरे देशभर में मनाया जाता है, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, देश के सभी बैंक खुले हैं। किसी भी शहर में बैंक बंद…

Bank Holiday Today 13 January: आज देशभर में लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। होली दिवाली की तरह ही यह त्योहार भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में आज लोहड़ी पर सरकारी और निजी बैंक खुले हैं या बंद यह जानना बेहद जरूरी हैं। तो चलिए ऐसे में जान लेते हैं इस सवाल का जवाब।

Lohri 2026 Bank Holiday: आज मंगलवार को लोहड़ी पर बैंक हॉलिडे हैं या नहीं?

लोहड़ी भले ही पूरे देशभर में मनाया जाता है, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, देश के सभी बैंक खुले हैं। किसी भी शहर में बैंक बंद नहीं हैं। ऐसे में आपको बैंक से संबंधित कोई भी काम अटका हुआ है तो आप उसे आज आसानी से निपटा सकते हैं। आज बैंकों में रोजाना की तरह आप अपना काम करावा सकते हैं।

Bank Holiday Today: देखें जनवरी में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद?

तारीख दिन छुट्टी / पर्व लागू क्षेत्र / राज्य
14 जनवरी बुधवार लोहड़ी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली (कुछ क्षेत्रों में)
15 जनवरी गुरुवार मकर संक्रांति / पोंगल / उत्तरायण गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
16 जनवरी शुक्रवार थाई पोंगल तमिलनाडु
17 जनवरी शनिवार उझावर थिरुनाल तमिलनाडु
23 जनवरी शुक्रवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा
25 जनवरी रविवार हिमाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश
26 जनवरी सोमवार गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश) पूरे भारत में
31 जनवरी शनिवार मेघालय राज्य स्थापना दिवस मेघालय

Bank Holiday Today 13 January: अगर बैंक बंद हो तो आपके काम रूक जाएंगे क्या?

डिजिटल इंडिया के तहत बैंकों के लगभग सारे काम ऑनलाइन होने लगे हैं। बैंक अकॉउंट खुलवाना हो या किसी को पैसे भेझने हो तो आप मिनटों में घर बैठे यह कर सकते हैं। आज कल ऑनलाइन होने के कारण आप बैंक संबंधित दिक्क्तों का सामना बेहद कम करते हैं। जब बैंक बंद होता है, तब भी आप ATM का इस्तेमाल करके पैसे निकाल सकते हैं, जमा कर सकते हैं या भेज सकते हैं। ये सभी सर्विस बैंक की छुट्टियों में भी उपलब्ध हैं।

ALSO READ: ईरान में अबतक 210 लोगों की मौत और 2300 से ज्यादा गिरफ्तार, बढ़ते प्रदर्शन पर कनाडा-EU ने की कड़ी निंदा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।