फिल्म ‘भरथा महासायूलाकु विग्न्यपति’ पर फैंस का शॉकिंग रिएक्शन, क्या Ravi Teja का चार्म खत्म?

Summary :

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi X Review: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से जान डाल देने वाले सुपरस्टार रवि तेजा इन दिनों अपनी तेलुगु फिल्म ‘भरथा महासायूलाकु विग्न्यपति’ की वजह से चर्चाओं में हैं. इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया X पर बहुत दिनों से चर्चाएं चल रही है, कुछ यूजर्स का तो यहां तक कहना है कि इस फिल्म ने ‘मास महाराजा’ के टाइटल को भी पीछे छोड़ दिया है, ये फिल्म ‘द राजा साब’ और ‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’ के बाद पोंगल के त्योहार पर रिलीज हुई है, वहीं ब्रिटेन और अमेरिका में तो इसके प्रीमियर शोज़ अभी…

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi X Review: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से जान डाल देने वाले सुपरस्टार रवि तेजा इन दिनों अपनी तेलुगु फिल्म ‘भरथा महासायूलाकु विग्न्यपति’ की वजह से चर्चाओं में हैं. इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया X पर बहुत दिनों से चर्चाएं चल रही है, कुछ यूजर्स का तो यहां तक कहना है कि इस फिल्म ने ‘मास महाराजा’ के टाइटल को भी पीछे छोड़ दिया है, ये फिल्म ‘द राजा साब’ और ‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’ के बाद पोंगल के त्योहार पर रिलीज हुई है, वहीं ब्रिटेन और अमेरिका में तो इसके प्रीमियर शोज़ अभी भी चल रहे हैं.

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi Movie: लोगो की X पर क्या है राय

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi X Review
Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi X Review (Source: Social Media)

तो चलिए जानते हैं प्रीमियर शोज देखने के बाद ट्विटर (X) पर एनआरआई दर्शकों की इस फिल्म के बारे में क्या राय है, रवि तेजा के फैंस ‘भरथा महासायूलाकु विग्न्यपति’ से खुश नजर आ रहे हैं. एक X यूजर ने लिखा है कि, ‘रवि तेजा ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, इसमें कोई कमी नहीं है, हालांकि इस फिल्म में उनके किरदार या कहानी में कुछ भी नया नहीं है, कहा जा रहा है कि यह एक आम मसाला फिल्म है. कहानी पहले की फिल्मों जैसी ही है, जिसमें एक हीरो और दो हीरोइनें होती हैं।’

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi Film Review:  फैंस का रिव्यू

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi X Review
Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi X Review (Source: Social Media)

तो वहीं एक और X यूजर ने अपनी राय देते हुए लिखा, ‘भरथा महासायूलाकु विग्न्यपति की कॉमेडी मुझे पसंद आई, इंटरवल से पहले और बाद में कुछ अच्छे कॉमेडी सीन फिल्माए गए हैं. फिल्म में ज्यादा बोरियत नहीं है, रवि तेजा की कॉमेडी टाइमिंग फिल्म के लिए प्लस पॉइंट है’. प्रीमियर शो देखने वाले लोगों का कहना है कि फिल्म के गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक पर्दे पर भी अच्छे लगते हैं और वो काफी बढ़िया भी है।

Just finished watching #BharthaMahasayulakuWignyapthi

This is the RaviTeja we were missing from many movies

1st half was above average but 2nd half is too good

Was expecting sathya’s comedy but Sunil will surprise everyone

Karthika deepam dj mix scene is worth your money🔥

— INNOCENT EVIL ⁶𓅓 (@raju_innocentev) January 13, 2026

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi X Review: भरथा महासायूलाकु विग्न्यपति का कहानी

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi X Review
Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi X Review (Source: Social Media)

भरथा महासायुलकु विग्न्यपति राम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, शराब का कारोबार असफल होने के बाद, वो स्पेन चला जाता है, जहां उसकी मुलाकात मानसा नाम की महिला से होती है, बाद में वह दो अलग-अलग महिलाओं के साथ उलझे रिश्तों के कारण पारिवारिक समस्याओं में फंस जाता है. इस फिल्म का निर्देशन किशोर तिरुमाला ने किया है और संगीत भीम सेसिरेलियो ने दिया है, यह एक रोमांटिक कॉमेडी है जो कि आज यानि 13 जनवरी 2026 को रिलीज़ हुई है, अगर लीड रोल की बात करें तो फिल्म में रवि तेजा, आशिका रंगनाथ और डिंपल हयाती लाइमलाइट में है.

Read More: बुरे फंसे ‘Jan Nayagan’ फिल्म के मेकर्स, सुप्रीम कोर्ट का करना पड़ा रूख

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।