Republic Day 2026: 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। देशभर में स्कूली बच्चों से लेकर सेना के जवानों तक जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के ‘कर्तव्य पथ’ पर भव्य परेड का आयोजन होगा, जिसमें भारतीय सेना का पराक्रम और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां पेश की जाएंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Why is Republic Day 2026 Celebrated? चलिए जानें गणतंत्र दिवस मनाने का इतिहास और महत्व।
Republic Day History: गणतंत्र दिवस का इतिहास

भारत में हर साल 26 जनवरी का दिन गौरव के साथ मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1950 में हमारा संविधान प्रभावी हुआ था। 15 अगस्त 1947 को लंबी गुलामी से आजादी मिलने के लगभग तीन साल बाद भारत ने अपना स्वयं का कानून अपनाया।
हालांकि 1947 में ब्रिटिश राज खत्म हो गया था, लेकिन भारत को एक पूर्ण लोकतांत्रिक गणराज्य की पहचान 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के बाद ही मिली।
आजादी के तुरंत बाद, 29 अगस्त 1947 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति (Drafting Committee) का गठन किया गया। इस समिति में कई दिग्गज विद्वान शामिल थे जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद 4 नवंबर 1947 को संविधान का पहला औपचारिक मसौदा सदन में रखा।
अगले दो वर्षों तक व्यापक विचार-विमर्श और संशोधनों के बाद, 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के 308 सदस्यों ने इसके हिंदी और अंग्रेजी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए, जिससे भारत एक संप्रभु गणराज्य बनने के लिए तैयार हुआ।
Republic Day 2026: 26 जनवरी की तारीख ही क्यों चुनी गई?
भारत का संविधान (जिसे बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे) 26 नवंबर 1949 को ही बनकर तैयार हो चुका था। लेकिन इसे लागू करने के लिए 26 जनवरी की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इसका एक गहरा ऐतिहासिक महत्व था। दरअसल, 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लाहौर अधिवेशन में ‘पूर्ण स्वराज’ की घोषणा की थी और पहली बार तिरंगा फहराया था। उस ऐतिहासिक क्रांति की याद को अमर बनाए रखने के लिए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू करने का फैसला लिया गया।
Republic Day Importance: गणतंत्र दिवस का महत्व

यह दिन केवल एक अवकाश नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक सिद्धांतों और समानता का पर्व है। गणतंत्र दिवस हमें यह अहसास दिलाता है कि देश की सत्ता और व्यवस्था में हर नागरिक की बराबर की हिस्सेदारी है। यह दिन एकता का प्रतीक है, जो अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोता है। साथ ही, गणतंत्र दिवस का यह दिन यह देश के नागरिकों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।


Download Android App
Download iOS App




