Republic Day 2026: भारत 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। राजधानी में इस उत्सव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। ये दिन देशवासियों और विदेशी दर्शकों के लिए सालभर का सबसे खास दिन होता है, जब वे भारतीय सैनिकों की शक्तियां, राज्यों की संस्कृति की झलक और रंगारंग प्रदर्शन को बहुत करीब से देखते हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड होगी, जबकि 28 और 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट समारोह आयोजित किया जाएगा। अगर आप इस आयोजन में शामिल होना चाहते हैं, तो यहां जानें एंट्री के लिए कौन-से डाक्यूमेंट्स ले जाने हैं और जरुरी नियम।

गणतंत्र दिवस परेड हर साल नई दिल्ली के राजपथ पर होती है। इसमें भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल और देश के सभी राज्यों की झांकियां हिस्सा लेती हैं। 26 जनवरी 2026 को मुख्य परेड होगी और इसके बाद 29 जनवरी को ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह के साथ उत्सव का समापन होगा। इन दोनों कार्यक्रमों के टिकट कम कीमत पर उपलब्ध होते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस गौरवशाली पल को करीब से देख सके।
Republic Day Parade Ticket: कितने में बुक होगी टिकट?
गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। टिकट की कीमत सभी के लिए बहुत किफायती रखी गई है। आपके पास 14 जनवरी तक टिकट खरीदने का मौका है।
- 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस परेड): टिकट की कीमत 20 रुपये और 100 रुपये है।
- 28 जनवरी (बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल): इसके टिकट की कीमत 20 रुपये है।
- 29 जनवरी (बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी): इस मुख्य समारोह के टिकट की कीमत 100 रुपये है।
Documents Required for Republic Day: एंट्री के लिए साथ रखें ये डाक्यूमेंट्स

परेड की टिकट खरीदने के लिए आपको ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि दिखाना होगा। तीनों कार्यक्रम गणतंत्र दिवस, बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और बीटिंग रिट्रीट के लिए उसी आईडी कार्ड साथ लेकर जाएं। ध्यान रहे कि ID कार्ड की अपने साथ ओरिजिनल ले जाएं, फोटो कॉपी से एंट्री लेना मुश्किल हो सकता है।
Permissions for Republic Day: जरूर ध्यान रखें ये बातें

- ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट ज़रूरी हैं, जिनके लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है।
- अपने साथ टिकट प्रिंट या ई-टिकट जरूर रखें।
- साथ में ओरिजनल फोटो आईडी रखना जरूरी।
- कार्यक्रम शुरू होने से करीब 1-2 घंटे पहले पहुंचे।
- अपने साथ घातक वस्तुएं जैसे- हथियार, चाकू, ब्लेड, कैंची या कोई नुकीली चीज न रखें।
- बिना अनुमति के पावर बैंक, सेल्फी स्टिक और लेजर लाइट ले जाने की भी इजाजत नहीं होती।
- राजपथ और आसपास के क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट सीमित रहेंगे, इसलिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
- सभी गेट्स पर सुरक्षा जांच होगी, इसलिए ऐसा कोई सामान न ले जाएं जिसकी अनुमति न हो।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 20 रूपये में खरीदे गणतंत्र दिवस परेड 2026 का टिकट, यहां जानें कहां से और कैसे होगी बुकिंग























