Parmish Verma Divorce Rumors: पंजाबी म्यूज़िक और फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर-एक्टर परमिश वर्मा Parmish Vermaऔर उनकी पत्नी गुनीत ग्रेवाल के बारे में सोशल मीडिया पर तलाक से जुड़ी खबरें वायरल हो रही हैं। यह दावा किया जा रहा है कि दोनों शादी के करीब 4 साल बाद अलग होने की राह पर हैं, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है। लेकिन अब तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Parmish Verma-Guneet Grewal की शादी-जिंदगी और वायरल अफवाहें: सच क्या है?

परमिश वर्मा और गुनीत ग्रेवाल ने 19 अक्टूबर 2021 में शादी की थी, जो कनाडा में पारंपरिक पंजाबी अंदाज़ में हुई थी और बाद में भारत में इसका भव्य रिसेप्शन भी मनाया गया था। उनके वेडिंग फ़ोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए गए थे।
शादी के कुछ समय बाद ही फैंस के लिए खुशी की बात यह आई कि कपल के घर एक प्यारी-सी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने ‘सदा’रखा। इस खुशखबरी को दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया था।
Parmish Verma Divorce Rumors जानिये सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है?

हाल ही में एक पोस्ट सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर किया गया है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि Guneet ने अपने पति को इंस्टाग्राम पर अनफ़ॉलो कर दिया है और साथ ही एक तलाक दायर करने वाली क़ेसी की तस्वीर भी दिखाई जा रही है। ऐसे ही स्क्रीनशॉट्स को देखकर कुछ यूज़र्स यह अंदाज़ा लगा रहे हैं कि कपल के बीच रिश्ते में खटास आ गई है।
इस वायरल पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि दोनों की 3 साल की बेटी भी है और पिछली फ़ोटोज़ में दोनों की ख़ास केमिस्ट्री दिखाई देती थी। पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ भी दीं। कुछ ने तलाक को लेकर चिंता जताई तो कई लोगों ने कहा कि सोशल मीडिया अक्सर हकीकत से अलग कहानी बनाता है।
हालाँकि, इन वायरल दावों के बावजूद न तो परमिश वर्मा और न ही गुनीत ग्रेवाल की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। इंडस्ट्री स्रोतों का कहना है कि फिलहाल यह महज अफवाहों पर आधारित खबरें हैं, और बिना पुष्टि के कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।
सोशल मीडिया पर कई फैंस इस खबर को लेकर परेशान हैं। कुछ यूज़र्स ने पोस्ट के नीचे लिखा कि आजकल रिश्तों और शादी-तलाक को लेकर अफवाहें बहुत तेजी से फैलती हैं। वहीं कई लोगों ने यह भी लिखा कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली चीजें हमेशा वास्तविकता नहीं होती हैं।
Read More : Mahi Vij ने नदीम संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, सामने आई असल सच्चाई..


Download Android App
Download iOS App




