Republic day parade 2026: हर वर्ष 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा होता है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड में देश की सैन्य ताकत, संस्कृति और अद्भुत पराक्रम की झलक देखने को मिलती है, जिसे देख हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। अधिकतर लोग घर बैठे ही टीवी पर परेड का आनंद लेते हैं, लेकिन इस साल आप कर्तव्य पथ पर जाकर परेड देखना चाहते हैं। तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि टिकट की बुकिंग कैसे करें, टाइमिंग क्या रहेगी और भी जरुरी डिटेल्स। आइए जानते हैं…
Republic Day 2025 Ticket kaise Book Kare?: इस ऐप से बुक करें टिकट

गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजनों के लिए टिकट अब ‘आमंत्रण’ मोबाइल ऐप के जरिए खरीदे जा सकते हैं। यह जानकारी सोमवार को रक्षा मंत्रालय ने दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘आमंत्रण’ ऐप के माध्यम से गणतंत्र दिवस से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों के टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इनमें 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड, 28 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल और 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट समारोह शामिल हैं। मंत्रालय ने पोस्ट में कहा, “गणतंत्र दिवस समारोह के लिए टिकट अब ‘आमंत्रण’ मोबाइल ऐप के जरिए खरीदे जा सकते हैं।” इसके अलावा, टिकट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
Republic Day Parade 2025 Online Booking: टिकट बुक करने की प्रक्रिया
घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो आपको उसकी प्रक्रिया बताते हैं।
- रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ‘आमंत्रण’ पोर्टल aamantran.mod.gov.in पर जाएं।
- वहां अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, घर का पता और ईमेल आईडी जैसी जरुरी जानकारियां भरें।
- बुकिंग के दौरान आपको एक आईडी प्रूफ की भी जरूरत पड़ेगी। जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि।
14 जनवरी तक टिकट बुक करने का मौका

गणतंत्र दिवस परेड 2026 के टिकट की बिक्री 5 जनवरी से शुरू हो गई हैं। अगर आप भी टिकट लेना चाहते हैं, तो आपके पास 14 जनवरी तक मौका है। याद रखें, टिकट हर दिन सुबह 9 बजे से बिकने शुरू होते हैं और सीटें लिमिटेड हैं। तो जल्दी करें, अपनी सीट पक्की करें।
कितने में बुक होगी टिकट?
गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। टिकट की कीमत सभी के लिए बहुत किफायती रखी गई है।
26 जनवरी (गणतंत्र दिवस परेड): टिकट की कीमत 20 रुपये और 100 रुपये है।
28 जनवरी (बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल): इसके टिकट की कीमत 20 रुपये है।
29 जनवरी (बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी): इस मुख्य समारोह के टिकट की कीमत 100 रुपये है।
ऑफलाइन टिकट कहां से खरीदें?

अगर आप ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो आप सीधे काउंटर पर जाकर भी टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए दिल्ली में कई जगह काउंटर बनाए गए हैं। काउंटर 5 से 14 जनवरी तक खुले रहेंगे। आप सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक यहां से टिकट खरीद कते हैं।
काउंटर की लिस्ट:
- कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन (कॉन्कोर्स, गेट नंबर 8)
- राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (डी ब्लॉक, गेट नंबर 3–4)
- संसद भवन (रिसेप्शन)
- सेना भवन (गेट नंबर 5)
- शास्त्री भवन (गेट नंबर 3)
- जंतर मंतर (मुख्य द्वार)
यह भी पढ़ें: अजमेर शरीफ दरगाह पर प्रधानमंत्री के चादर चढ़ाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका


Download Android App
Download iOS App




