दिल्ली के आदर्श नगर में बड़ा हादसा, DMRC के स्टाफ क्वार्टर में लगी भीषण आग, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

Delhi Metro Staff Quarters Fire

Delhi Metro Staff Quarters Fire: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित डीएमआरसी स्टाफ क्वार्टर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेकंड फ्लोर पर अचानक आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मेट्रो के एक असिस्टेंट इंजीनियर, उनकी पत्नी और उनकी दस साल की मासूम बेटी शामिल हैं। हादसे के समय पूरा परिवार फ्लैट के अंदर सो रहा था।

तीन लोगों के शव बरामद

Delhi Metro Staff Quarters Fire
Delhi Metro Staff Quarters Fire (Image- Social Media)

जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम को रात करीब 2.39 बजे पर मिली। सूचना मिलते ही पास के फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना की गईं। जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के बाद फ्लैट के अंदर सर्च ऑपरेशन किया गया, तो वहां से तीन लोगों के शव बरामद हुए। इस दौरान आग बुझाने में लगे एक फायरकर्मी को भी चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Fire Incident: पहले फ्लैट के अंदर धुआं भरा और फिर हुआ तेज ब्लास्ट

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने कहा, “हमें रात 2:39 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो आग काफी फैल चुकी थी। आग पर काबू पाने के बाद जब अंदर जांच की गई, तो तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई।” वहीं, पुलिस को इस घटना की जानकारी करीब रात 3 बजे के आसपास मिली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पहले फ्लैट के अंदर धुआं भरा और उसके बाद तेज ब्लास्ट हुआ, जिससे आग और भी भड़क गई। हालांकि, ब्लास्ट किस वजह से हुआ, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

Delhi quarters Fire Incident: आग लगने के सही कारणों की जांच

Delhi Metro Staff Quarters Fire
Delhi quarters Fire Incident (Image- Social Media)

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शॉर्ट सर्किट, गैस लीक या किसी अन्य तकनीकी वजह से आग लगी, इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: Delhi में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, लक्ष्मीनगर में एक बेटे ने मां-बहन और सगे भाई को उतारा मौत के घाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।