Delhi में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, लक्ष्मीनगर में एक बेटे ने मां-बहन और सगे भाई को उतारा मौत के घाट

Summary :

Laxmi Nagar Triple Murder Case: राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां-बहन और भाई की हत्या कर दी। Laxmi Nagar Murder News: क्या है पूरा मामला? दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी मां, भाई और बहन की निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद आरोपी फरार होने के बजाय खुद ही लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा और…

Laxmi Nagar Triple Murder Case: राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां-बहन और भाई की हत्या कर दी।

Laxmi Nagar Murder News: क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी मां, भाई और बहन की निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद आरोपी फरार होने के बजाय खुद ही लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Delhi Crime News: 25 वर्षीय यशवीर सिंह है आरोपी  (Laxmi Nagar Triple Murder Case)

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान करीब 25 वर्षीय यशवीर सिंह के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए पते पर पहुंची, जहां घर के अंदर मां कविता (46), बहन मेघना (24) और छोटे भाई मुकुल (14) के शव मिले। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Delhi Triple Murder Case: फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची

घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के सही कारणों की जांच जारी है और पुलिस ने कहा है कि जांच आगे बढ़ने पर मामले से जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें:₹15,000 किराए पर महीनों से चल रहा था गंदा खेल, IAS अधिकारी के घर आधी रात मचा हड़कंप, छापा पड़ा तो हर कमरे में मिलीं लड़की ही लड़की

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।