comscore

₹15,000 किराए पर महीनों से चल रहा था गंदा खेल, IAS अधिकारी के घर आधी रात मचा हड़कंप, छापा पड़ा तो हर कमरे में मिलीं लड़की ही लड़की

Prayagraj News Today

Prayagraj News Today: उत्तर प्रदेश के नामी शहर प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है। घनी आबादी वाले इलाके में एक महिला आईएएस अधिकारी का मकान का 15 हजार रूपये मासिक रेंट और परिवार के साथ रहने का एग्रीमेंट। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिख, लेकिन जब पड़ोसियों की नजर रात के समय लड़कों और लड़कियों की बढ़ती आवाजाही पर पड़ी. तो शक हुआ और यही शक शिकायत में बदला और पुलिस की कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

Prayagraj Sex Racket: क्या है पूरा मामला?

Prayagraj News Today 1

बता दें कि रविवार को कीडगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक महिला आईएएस अधिकारी के रेंटेड हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान मकान के हर कमरे से दिमाग हिलाने वाले तस्वीर सामने आई। अलग-अलग कमरों में लड़के-लड़किया आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। जबकि घर के बाहर पूरा नेटवर्क संभाल रहा सरगना निगरानी करता पकड़ा गया।

Sex Racket in Prayagraj: पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

रात के समय इस घर में अजनबी लड़के-लड़कियों का आनाजाना लगा रहता था। शुरुआत में मोहल्ले वालों ने इसे किराएदार का निजी मामला समझकर नजरअंदाज किया। लेकिन धीरे-धीरे इस तरह की गतिविधियां लगातार बढ़ती गई। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अपनी तरफ से इस मामले में कार्रवाई शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और आधी रात को अचानक आईएएस अधिकारी के घर पर छापेमारी की।

Prayagraj News: ज़्यादातर बंगाल की थीं लड़कियाँ (Prayagraj News Today)

Prayagraj News Today
Prayagraj News Today

छापेमारी के दौरान पकड़ी गई चार लड़कियों में से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जबकि दूसरी वाराणसी और बाकी दो प्रयागराज की बताई जा रही हैं। पश्चिम बंगाल की युवती ने पुलिस को बताया कि वह फेसबुक के जरिए आरोपियों के संपर्क में आई थी और इसके बाद यहां पहुंची। पुलिस के अनुसार जब कमरों की तलाशी ली गई तो हालात चौंकाने वाले थे।

चार अलग-अलग कमरों में चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। तलाशी के दौरान कमरों से कुछ संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की गईं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूछताछ के जरिए यह जानने की कोशिश की जा रही है कि यह रैकेट किन-किन जगहों तक फैला है और इसका मुख्य संचालक कौन है।

ACP का सामने आया बयान

hindi

ACP राजीव यादव ने बताया कि शिकायत मिली थी, जिसमें गोपनीय जांच के बाद ये कार्रवाई की गई है। पूछताछ मे कुछ क्लू मिले हैं, जिसको वेरिफाई किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जेल में ही रहेंगे दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली जमानत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।